मैक्सिको में हथियारबंद शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिटी मेयर सहित 12 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने रविवार (16 अक्तूबर) को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। बता दें कि करीब एक महीने पहले भी दक्षिण-पश्चिम मैक्सिको में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बीएनओ न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बंदूकधारियों ने ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें शहर के मेयर सहित 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। 

20 लोगों की मौत की आशंका

इस घटना को लेकर मैक्सिको के एक पत्रकार जैकब मोराल्स ने भी ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है, जिनमें 12 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि ग्युरेरो वायोलेंसिया का भीतरी इलाका है, जहां इस वक्त मेले की तैयारियां चल रही हैं। ग्युरेरो के गवर्नर इवेलिन पिनेडिया ने मेयर कॉनराडो मेनडोजा अलमेडा की हत्या और इस घटना पर दुख जताया। बता दें कि मैक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं लगातार अंजाम दी जा रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई कल मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ, केजरीवाल बोले- मनीष-सत्येंद्र आज के भगत सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गिया गया […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग