एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ के तुरंत बाद उतारा गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सिलचर 10 नवंबर 2021। असम के सिलचर में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एयर इंडिया विमान के उड़ान भरते ही उसमें खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को टेक ऑफ के तुरंत बाद ही वापस सिलचर कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर उतारा गया।  जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट (एयरबस ए319) ने बुधवार सुबह कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 124 से 156 यात्री सफर सकते हैं। उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे कोई भी हादसा होने से बच गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। 

पहिए में आई थी खराबी 

एयर इंडिया के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सिलचर से उड़ान भरकर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट ने जैसे ही टेक ऑफ किया, उसके पहिए में खराबी आ गई। इस कारण विमान को दुघर्टनाग्रस्त होने से बचाने के लिए उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

पहले टूट गया था विमान का शीशा 

जुलाई में एयर इंडिया के विमान को शीशे में दरार के चलते तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान ‘वन्दे भारत’ मिशन के तहत सऊदी अरब से भारतीय नागरिकों को लेने जा रहा था।

Leave a Reply

Next Post

डोभाल की मीटिंग कहीं छीन न ले 'अच्छे दिन', बेचैन पाक ने अफगानिस्तान पर बुलाई बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव स्लामाबाद 10 नवंबर 2021। भारत द्वारा अफगानिस्तान मसले पर क्षेत्रीय देशों के साथ बैठक के आयोजन के बीच पाकिस्तान भी इसकी तैयारी में है। पाकिस्तान ने कहा है कि अफगानिस्तान मसले पर बातचीत करने को लेकर वह अमेरिका, चीन और रूस के सीनियर डिप्लोमैट्स की मेजबानी करेगा। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण