दलित बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में जागी दिल्ली सरकार, परिजनों को 10 लाख मदद का ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अगस्त 2021। दिल्ली के नांगल गांव में रेप और मर्डर की शिकार हुई 9 साल की मासूम दलित बच्ची के मामले में तीन दिन बाद दिल्ली सरकार हरकत में आई है। बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे औैर मदद का ऐलान किया। परिजनों से मीटिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने जघन्य अपराध की शिकार हुई बच्ची के परिजनों से मुलाकात की है। उसके जाने की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन दिल्ली सरकार ने बच्ची के परिजनों को 10 लाख की राहत राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। यही नहीं दिल्ली सरकार की ओर से टॉप वकीलों की नियुक्ति की जाएगी ताकि जल्दी से जल्दी अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस के लीडर राहुल गांधी ने भी बच्चों के परिजनों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने बच्ची के परिजनों से मीटिंग के बाद कहा कि हम न्याय मिलने तक एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी के दौरे के साथ ही सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा है कि रेप जैसे मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यदि कोई छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में होने वाली घटनाओं की चिंता नहीं करता है और सिर्फ दिल्ली समेत कुछ राज्यों को लेकर ही सक्रिय होता है तो यह भी एक तरह की नाइंसाफी है।

इस बीच दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि बच्ची के शव के पाए गए हिस्से का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके जरिए अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है कि बच्ची की मौत कैसे हुई थी। हम जल्दी ही बच्ची के शव का हिस्सा परिजनों को सौंपेंगे ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें। इसके अलावा पुलिस ने मुख्य़ आरोपी के घर जाकर सबूत लिए हैं। यही नहीं उसके शरीर से बायोलॉजिकल सबूत भी जुटाए गए हैं। एफएसएल टीम ने वॉटर कूलर का परीक्षण किया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। हम आरोपियों की रिमांड की मांग अदालत से करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल: अलगाववाद की निकली हवा, देश विरोधियों पर कसा शिकंजा,गायब होने लगे पत्थरबाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अगस्त 2021। अनुच्छेद 370 से आजादी के दो साल के भीतर ही कश्मीर की आबोहवा बदल गई। घाटी में अलगाववाद की हवा निकल गई। पाकिस्तान के इशारे पर निकलने वाले देश विरोधी सुर अब बंद हो गए। कश्मीर में दो साल के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार