प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 10 दिसंबर 2022। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी। विधानसभा चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चर्चा के बाद ही हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लेगा। प्रियंका प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से वाकिफ हैं।

शिमला से ही उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। प्रियंका ने शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। शिमला से ही प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं। इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक लिया। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रियंका के शिमला स्थित घर से ही केंद्रीय चुनाव कमेटी की ऑनलाइन बैठक ली थी।

पार्टी नेता बताते हैं कि प्रत्याशियों के नाम तय करने में भी प्रियंका की अहम भूमिका रही है। ऐसे में अब कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर विधायकों की बैठक के बाद हाईकमान प्रियंका की रिपोर्ट के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा फाइनल करेगा। प्रियंका की हिमाचल में हुईं रैलियों में भी प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Next Post

डिप्टी सीएम फडणवीस बोले, हम मुंबई में ऐसी सड़कें बनवाएंगे जो 30 साल तक गड्ढा मुक्त रहेंगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 दिसंबर 2022। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उनकी सरकार मुंबई में ऐसी सड़कों का निर्माण कराएगी, जो 30 साल तक गड्ढा मुक्त रहेंगी। उन्होंने कहा कि हम इस गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उपग्रह के जरिए इन सड़कों की मियाद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल