गुजरात: भरूच जिले के कोविड केयर सेंटर में बड़ा हादसा, आग लगने से 18 लोगों की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भरूच 1 मई 2021 । गुजरात के भरूच जिले के पटेल वेलफेयर अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ है, जहां देर रात आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 12.30 बजे हुआ, जहां कोरोना मरीजों (Corona Patient) के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था. हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरों में कुछ मरीजों के शव तक स्ट्रेचर और बेड पर झुलसते हुए नजर आए

हादसे में कम से कम 18 मरीजों की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला वेलफेयर अस्पताल में देर रात एक बजे हुए इस हादसे के वक्त करीब 50 अन्य मरीज भी थे, जिन्हें स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस के एक अधिका ने बताया, ‘सुबह साढ़े छह बजे की सूचना के मुताबिक, हादसे में मृतक संख्या 18 है. आग लगने के तुरंत बाद, हमें 12 मरीजों के मौत की पुष्टि की गई थी।

धुएं की वजह से हुई 12 मरीजों की मौत

भरूच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेंद्र सिंह चुड़ासमा ने बताया कि कोविड-19 वार्ड में 12 मरीजों की मौत आग और उससे निकले धुएं की वजह से हुई. यह स्पष्ट नहीं है कि शेष छह मरीजों की मौत भी अस्पताल के भीतर ही हुई या उनकी मौत दूसरे अस्पतालों में ले जाने के दौरान हुई।

आग के कारणों का पता लगाया जा रहा

कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित यह अस्पताल राजधानी अहमदाबाद से करीब 190 किलोमीटर दूर भरूच-जंबूसार राजमार्ग पर स्थित है और इसका संचालन एक न्यास करता है. अधिकारी ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

50 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया

दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया और करीब 50 मरीजों को स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया. उन्होंने बताया कि इन मरीजों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

चीन की चालाकी: कोरोना में फंसे भारत से धोखा, पूर्वी लद्दाख में फिर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 1 मई 2021। भारत इस वक्त कोरोना संक्रमण की चपेट में है, संकट के इस दौर में दुनिया के कई देश भारत की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। अमेरिका, रूस, जर्मनी, फ्रांस समेत कई देश भारत के साथ खड़े हैं। […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़