चीन ने एलएसी पर बनाईं सौर-जल विद्युत परियोजनाएं, बना रहा नए सैन्य अड्डे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 जून 2023। भारत से सटी नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बड़ी संख्या में तैनात सैन्य टुकड़ियों की जरूरतें पूरी करने के लिए चीन ने कई सौर और जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कर लिया है। इतना ही नहीं, नए सैन्य अड्डे भी बना रहा है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2020-21 में बड़े पैमाने पर सेना की तैनाती के बाद चीन को ऊर्जा व अन्य कई जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही थी। खासकर सर्दी के दौरान सौर संयंत्रों की कमी खल रही थी। चीन ने गलवां में खूनी संघर्ष के बाद एलएसी पर करीब 50,000 सैनिक तैनात कर रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पक्के सैन्य ढांचे बनाए गए हैं। कई नए गांव भी बसाए हैं। वहीं, भारत ने भी चीन की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयारी कर रखी है। 

Leave a Reply

Next Post

वोटरों को धमकाने को लेकर सीएम ममता के आरोप को बीएसएफ ने बताया निराधार; मुर्शिदाबाद में फायरिंग में चार घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 27 जून 2023। सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। बीएसएफ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया है। बता दें, बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीएसएफ […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर