कौन बनेगा करोड़पति में रिंकू सिंह का जलवा, सैयामी-अभिषेक से पूछा गया 6 लाख 40 हजार का यह सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। रिंकू सिंह ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाले रिंकू ने 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद वह न सिर्फ ऑन फील्ड चर्चा में आए, बल्कि ऑफ द फील्ड भी वह काफी जलवे बिखेर रहे हैं। इसी कड़ी में वह चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भी हिस्सा बने। वह खुद इस शो में नहीं पहुंचे, बल्कि सवालों के जरिये शो का हिस्सा बने।  

दरअसल, इन दिनों एक्टर अभिषेक बच्चा और सैयामी खेर फिल्म ‘घूमर’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में सैयामी  एक ऐसी क्रिकेट प्लेयर बनी हैं, जिसका एक हाथ नहीं होता है और फिर भी वह साहस के साथ क्रिकेट खेलती है। वहीं अभिषेक बच्चन उनके कोच बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी कड़ी में प्रमोशन के लिए सैयामी और अभिषेक की जोड़ी चर्चित टेलीविजन शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंची। उनसे इस शो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने क्रिकेट को लेकर सवाल पूछा। 

सैयामी ने सही जवाब दिया

अमिताभ ने सैयामी और अभिषेक से छह लाख 40 हजार के सवाल में रिंकू सिंह से जुड़ा सवाल पूछा। सवाल में यह था कि ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 के एक मैच में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े?’ चार ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर के नाम थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पर सैयामी ने बिल्कुल सही जवाब देते हुए रिंकू का नाम लिया और छह लाख 40 रुपये जीत लिए। घूमर की टीम ने शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। 

सैयामी-अभिषेक से खेल से जुड़े कई सवाल पूछे गए

इस शो में सैयामी और अभिषेक से खेल से जुड़े कई सवाल पूछे गए। चूंकि यह चैरिटी के लिए था, तो दोनों से छठे लेवल से सवाल पूछे गए यानी 20 हजार रुपये से सवालों का दौर शुरू हुआ। पहला ही सवाल यह पूछा गया कि 2023-24 सीजन की शुरुआत में किसे चेल्सी फुटबॉल क्लब का मैनेजर नियुक्त किया गया है? ऑप्शन में थॉमस टुकेल, कार्लो एन्सेलोटी, एरिक टेन हाग और मॉरिसियो पोचेटिनो के नाम थे। इस पर फुटबॉल के फैन अभिषेक ने पोचेटिनो का नाम लिया, जो कि सही था। 

चेस से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए सैयामी-अभिषेक

इसके अलावा सुपर संदूक राउंड में खेल से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इनमें ‘चेस गेम की शुरुआत में चेसबोर्ड पर कितने प्यादे होते हैं’ जैसे सवाल भी थे। इस पर सैयामी और अभिषेक ने गलत जवाब दिया। उन्होंने आठ कहा, जबकि सही जवाब 16 था। वहीं, यह भी पूछा गया कि कौन से राज्य की आईपीएल टीम नहीं है? ऑप्शन में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा और राजस्थान के नाम थे। इस पर अभिषेक ने गोवा का नाम लिया, जो कि सही था। 

रिंकू ने शुक्रवार को किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

रिंकू ने शुक्रवार को डेब्यू किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान बारिश हुई और खेल का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत आया। भारत ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 6.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत आयरलैंड के पार स्कोर से दो रन आगे था। ऐसे में टीम इंडिया ने दो रन से जीत हासिल की। अब भारत और आयरलैंड के बीच अगला टी20 20 अगस्त को खेला जाएगा। दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री ने रघुराम राजन पर साधा निशाना, कहा- किसी ओर के इशारे पर कर रहे सरकार पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अगस्त 2023। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे नेता बन गए हैं, जो किसी और के इशारे पर हमला कर रहे हैं। बता दें, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं