श्रीदेवी की मौत को लेकर बोनी कपूर का बड़ा खुलासा, ‘बाथरूम में बेहोश हो गई थी, दांत भी टूट गया था’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 अक्टूबर 2023। अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के पांच साल बाद उनके पति और बाॅलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए। 24 फरवरी, 2018 को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया जिसकी खबर सुनते ही पूरे देश में सन्नाटा पसर गया। इतना ही नहीं उनकी असामयिक मृत्यु ने न केवल मनोरंजन उद्योग बल्कि पूरे देश को सदमे में डाल दिया। वहीं, अब बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ”वह अक्सर भूखी रहती थीं; वह अच्छी दिखना चाहती थी। वह यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वह अच्छी स्थिति में रहे, ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखे। ”  उन्होंने कहा कि जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर कहते रहे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है।” उन्हें ये दिक्कत नमक ना लेने से होती थी।

बोनी कपूर ने कहा, ”मैंने इसके बारे में बात न करने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। अधिकारियों का कहना था कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था। मैं सभी टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं। बोनी कपूर ने बताया कि नागार्जुन ने श्रीदेवी की एक ऐसी ही घटना के बारे में बात की थी, जब किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश हो गई थीं।  नागार्जुन अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए घर आए थे और उन्होंने मुझे बताया कि उनकी एक फिल्म के दौरान, वह फिर से क्रैश डाइट पर थीं और इसी तरह वह बाथरूम में गिर गईं और उनके दांत टूट गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

'विकसित भारत का सपना तब पूरा होगा जब देश का हर कोना विकसित होगा', छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 03 अक्टूबर 2023। पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में लगभग 27,000 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी, जिसमें नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल है। कार्यक्रम से […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'