बिहान ने दी महिलाओं को नई पहचान: समूह से जुड़कर अपने सपने कर रहीं साकार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अक्टूबर 2020। किस्मत को ही अपनी नियती मान लेने वाली महिलाओं के जीवन में एक नई सुबह के रूप में ’’बिहान ‘‘ शामिल हुआ है। गरियाबंद जिले के छुरा अंचल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं बिहान से जुड़कर खुद को नई पहचान दे रही हैं। बिहान से जुड़कर महिलाओं ने अब धारा से विपरित बहने की ठानी है,इससे इनके जीवन में और निखार आ रहा है। संघर्ष से सफलता की ओर कदम बढ़ाने वाली इन महिलाओं ने पहले तो खुद को समूह से जोड़ा फिर सामूहिक बचत, निवेश और उत्पादन के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए नई पहचान बनाने लगीं। अंचल में कई महिलाओं ने ऐसे व्यावसाय को चुना है जहां पुरूषों का वर्चस्व रहा है। वह अब सेन्ट्रिंग व्यवसाय, किराया भंडार, पशुपालन, आधुनिक खेती, आटा चक्की, होटल जैसे व्यवसाय सफतलापूर्वक कर रही है।

छुरा जनपद की सीईओ सुश्री रूचि शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप छुरा अंचल में बिहान के माध्यम से महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें आर्थिक और समाजिक रूप से सक्षम बनाने की पहल की जा रही है। ग्राम रजनकटा की श्रीमती कौशिल निषाद सेन्ट्रिंग प्लेट का व्यवसाय करती है। उन्होंने समूह से जुड़ने के बाद 75 हजार रूपये का लोन लेकर मिक्सर मशीन और सेन्ट्रिंग प्लेट खरीद कर अपने पति के व्यवसाय को भी मजबूती प्रदान किया है। आज उनके पास दो सौ प्लेट और दो हजार वर्गफीट ढलाई के लायक सामग्री मौजूद है। अब वे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त कर रही हैं।


ग्राम कुरूद की गृहिणी श्रीमती त्रिवेणी साहू ने बिहान से जुड़कर 80 हजार रूपये लोन लेकर टेण्ट हाऊस के कारोबार को आगे बढ़ाया। इससे उन्हें घर चलाने योग्य आमदनी आसानी से हो जाती है। इससे उन्होंने खुद के लिए दो पहिया वाहन खरीदा और कम्प्युटर सीख कर बिहान में ही सेवा दे रही हैं। इसी तरह ग्राम पेन्ड्रा की जय बड़ा देव समूह से जुड़ने के बाद लकेश्वरी धु्रव की आर्थिक स्थिति में बदलाव साफ दिखने को मिलता है। समूह से ऋण लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा और अब वह सिलाई, खेती कार्य, साग-भाजी उत्पादन और जैविक खाद का निर्माण करने लगी हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब वह अपने घर बनाने के सपने को साकार करने में जुटी हैं। ग्राम मुड़ागांव की एकता महिला समूह से जुड़ी श्रीमती पूजा गुप्ता होटल का कारोबार चला रही है। जिससे उनकी और परिवार की आजीविका अच्छे से चल रही है। ग्राम खट्टी की श्रीमती मोंगरा साहू समूह से ऋण लेकर उन्नत और वैज्ञानिक खेती से बरबट्टी की खेती कर किसानो के लिए मिसाल बन गई है। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के पश्चात और ऋण लेकर अपने सपनों को पूरा कर पा रही हूॅ। इसके अलावा ग्राम कुरूद की श्रीमती निर्मला निर्मलकर गुपचुप चाट ठेला खोलकर अपनी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ा रही हैं। ग्राम पोंड की श्रीमती मधु साहू रेडी-टू-ईट निर्माण से जुड़ी हुई हैं। रेडी-टू-ईट के निर्माण के लिए उन्होंने समूह से ही ऋण लेकर आटा चक्की दुकान स्थापित की है। बिहान से जुड़कर कई महिलाएं मछली पालन, बकरी पालन,आटा चक्की, फैंसी स्टोर, और किराना दुकान का कार्य करते हुए एक नई इबारत लिख रही है।

Leave a Reply

Next Post

बायो इथेनाल उत्पादक राज्य के रूप में बनेगी छत्तीसगढ़ की पहचान : कृषकों की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़ और बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य और उद्योग विभाग द्वारा राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नवीन औद्योगिक नीति एक नवम्बर 2019 से 2024 लागू की गई है। प्रदेश में कृषि उत्पादकों को समूचित मूल्य स्थानीय स्तर पर ही मिल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं