युवक ने ट्विटर पर सोनू सूद से मांगी मदद, सोनू सूद ने कहा भाई मेरी सुबह तेरे पैर से होगी

indiareporterlive
शेयर करे

दीपेश का पैर 22 फरवरी को इंदौर से बाइक में आते वक्त एक दुर्घटना में कट गया था

दीपेश ने पैर लगवाने के लिए अभिनेता सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी

सोनू सूद ने दीपेश को कहा भाई मेरी सुबह तेरे पैर से होगी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देवास 07 सितम्बर 2020। मध्य प्रदेश के देवास जिले के दीपेश गिरी को अभिनेता सोनू सूद की मदद से पैर लगा दिया गया।  हादसे में पैर गंवाने वाले दीपेश अब पहले की तरह चलने लगे हैं।  वहीं, एक बार फिर अभिनेता सोनू के कार्य की तारीफ हो रही है। 

सोनू सूद से लगाई थी मदद की गुहार

दीपेश ने पैर लगवाने के लिए अभिनेता सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी. जिसके बाद सोनू सूद ने कहा था चल भाई मेरी सुबह तेरे पैर से होगी।  इसके बाद उन्होंने भोपाल की एक समाजसेवी संस्था से संपर्क किया और उसके खाते में पैसे डाल दिए. जिसके बाद अस्पताल में दीपेश का कृत्रिम पैर लग गया। 

दरअसल, दीपेश का 22 फरवरी को इंदौर से बाइक से आते वक्त एक दुर्घटना में पैर कट गया था. दीपेश की पारिवारिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वे कृत्रिम पैर लगवा सके. इसके लिए उन्होंने अभिनेता सोनू सूद से 19 अगस्त को ट्वीट कर मदद मांगी थी।  सोनू सूद से दीपेश ने कहा था कि उनका एक पैर कट गया है, जिसकी वजह से वे चल नहीं पा रहे हैं. क्या आप (सोनू सूद) मेरी मदद करेंगे? 

इसके बाद सोनू सूद ने दीपेश को आश्वासन दिया था कि उनका पैर कुछ दिन में लगवा दिया जाएगा। दीपेश ने बताया कि पैर लगने से वह खुश हैं। इसके लिए उन्होंने सोनू का धन्यवाद दिया. दीपेश ने बताया कि पैर लगवाने के लिए सोनू सूद ने एक संस्था में 25 हजार रुपए डाले थे. हालांकि पैर लगवाने के लिए कुछ पैसे कम पड़ रहे थे, जिसके लिए दीपेश ने अपने दोस्त केशव से मदद की गुहार लगाई। 

केशव ने अपने पिता पूर्व पार्षद आशुतोष जोशी को पूरी बताई. जिसके बाद उसके पिता ने कहा पैर लगवाओं मैं पैसा डालता हूं।  उसके कुछ देर बाद जोशी ने पैसा दीपेश के अकाउंट में डाल दिए थे। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 300 बेड के कोरोना वार्ड अस्पताल का किया लोकार्पण, 300 बेडों के कोविड हॉस्पिटल में 100 आईसीयू और 200 आइसोलेशन बेड शामिल

शेयर करेकोरोना से पहले बीआरडी में 20 आईसीयू बेड थे अब 70 हो गए हैं प्रदेश की पहली बीएसएल-3 लैब भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुरू इंडिया रिपोर्टर लाइव गोरखपुर 07 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल