मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 300 बेड के कोरोना वार्ड अस्पताल का किया लोकार्पण, 300 बेडों के कोविड हॉस्पिटल में 100 आईसीयू और 200 आइसोलेशन बेड शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

कोरोना से पहले बीआरडी में 20 आईसीयू बेड थे अब 70 हो गए हैं

प्रदेश की पहली बीएसएल-3 लैब भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुरू

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोरखपुर 07 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित बाल चिकित्सा संस्थान में 300 बिस्तरों वाले लेवल-3 कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया गया। 300 बेड में आईसीयू के 100 बेड, छह पीआईसीयू और छह एनआईसीयू बिस्तर हैं। इसमें चार ऑपरेशन थिएटर हैं। 200 आइसोलेशन बेड हैं। इसके साथ ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तैयार बॉयोसेफ्टी लैब (बीएसएल) लेवल थ्री और प्लामा थरेपी की भी शुरुआत की गई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने की दिशा में काम करना है, तभी देश कोरोना के खिलाफ जीत हासिल कर सकेगा। हर एक आम आदमी के प्रयास करना होगा। आम आदमी के लिए काम करना होगा। कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी इलाकों में काम शुरू करना चाहिए।

प्रदेश की पहले बीएसएल-3 लैब शुरू

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बीएसएल-3 लैब भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज से प्रारम्भ की गई है। पीजी छात्रों के लिए 100 बेड के हॉस्टल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गेस्ट हाउस का भी लोकार्पण किया गया।

सप्ताह में किसी भी एक दिन बंद रहेंगे होटल रेस्तरां

सीएम योगी ने कहा कि होटल और रेस्तरां को बहुत दिनों तक बंद नहीं रख सकते हैं। सिर्फ एक दिन बंद रखना है बस, यह स्थानीय स्तर पर तय करें कि किस दिन बंदी करनी है। थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता बीमारी से बचा जा सकता है। बचाव प्रशासन के स्तर से भी होना होना है ।कोरोना के विरुद्ध यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं बल्कि पूरे देश की है। इस लड़ाई को हर संस्था, नागरिक और परिवार को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के क्रम में आज हम सब यहां पर आए हैं।

‘भारत का डेथ रेट कम’

योगी ने कहा कि दुनिया के देशों की तुलना में भारत में कोरोना केस कम हैं और डेथ रेट भी बहुत कम है। हर एक स्तर पर काम होना जरूरी है। सीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में हर एक को मिलकर लड़ना है।

Leave a Reply

Next Post

सड़क दुर्घटना रोकने और बिलासपुर में व्यवस्थित यातायात के लिये सामूहिक रूप से कार्य करने की जरूरत- सांसद अरूण साव

शेयर करेसड़क सुरक्षा के लिये संसदीय क्षेत्र समिति की बैठक आयोजित इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 7 सितंबर 2020। बिलासपुर में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसको रोकने के लिये अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा बिलासपुर के यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये सामूहिक रूप से कार्य करने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल