छत्तीसगढ़ में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, 3149 सैंपल की हुई थी जांच, कुल 91 एक्टिव केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी फैल रहा है. प्रदेश में रोजाना कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं. वहीं बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है. बता दें कि कोरोना की बढ़ रही रफ्तार ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

3149 सैंपलों की हुई जांच

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 15 जनवरी को 3149 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 10 कोरोना से नए संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं पॉजिटिविटी दर 0.32 प्रतिशत है. प्रदेश में कोरोना से संक्रमित कुल 10 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 91 है।

चार जिलों से कोरोना के 10 मामले आए सामने

मंगलवार को प्रदेश के चार जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बाकी जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है. इन 10 मरीजों में से बस्तर से 4, रायपुर से 3, बालोद से 2 और दुर्ग से एक मरीज की पहचान हुई है. प्रदेश में अब तक कुल 16 जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

देश में बढ़ा कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 का मालमा

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 से सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाए जाने का आग्रह किया है. की अपील की गई है. इसके बाद देश में जेएन 1 को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Next Post

मौत के बदले मौत...बच्चे की हत्या का बदला लेने के लिए पीड़ित परिवार ने पड़ोस की महिला को जान से मारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 16 जनवरी 2024। बिहार में रोहतास जिले के एक गांव से अपहृत एक बच्चे की हत्या कर दिए जाने से आक्रोशित पीड़ित परिवार के लोगों द्वारा अपने पड़ोस की एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या (Murder) किए जाने का मामला सामने आया है। महिला […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां