“नोटबंदी एक ऐतिहासिक बेवकूफी”: कांग्रेस महाधिवेशन में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस के महाधिवेशन का दूसरा दिन है. महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तिरंगा फहराया. साथ ही महाधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी पहुंचे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष की मशाल जलाई और असंभव को संभव किया. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नोटबंदी एक ऐतिहासिक बेवकूफी थी. जिससे देश के छोट-मझोले कारोबार बर्बाद हो गए. कांग्रेस अध्यक्ष ने इसी के साथ कहा कि एक सामान्य इंसान कांग्रेस का अध्यक्ष बना. राहुल गांधी ने उम्मीद की रोशनी जगाई।

85वें महाधिवेशन में दिए अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर देश को तोड़ने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएन गरीब विरोधी है. उन्होंने मोदी सरकार पर ‘नफरत का माहौल’, महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर तीखा प्रहार किया. खरगे ने विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा, ‘हम भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है और कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा. खरगे ने कहा, ‘आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं, आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प लेना होगा.’ खरगे ने कहा कि आज देश सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस महाधिवेशन को रोकने के लिए भाजपा सरकार ईडी का छापा मरवाया।

खरगे ने दावा किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह बयान बड़ी नाकामी है कि चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसपर हमला नहीं कर सकते. खरगे ने कहा, ‘आज मैं बेहद भावुक हूं क्योंकि आप सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं जिसे हमारे महान नेता ने अपने समर्पण से सींचा.’ उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा की रोशनी पूरे देश में फैली है, राहुल गांधी ने असंभव को संभव कर दिखाया। कांग्रेस के महाधिवेशन के पहले दिन फ़ैसला लिया गया कि कांग्रेस कार्यसमिति के लिए चुनाव नहीं होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे CWC के सदस्यों का नामांकन करेंगे. इस बात की उम्मीद है कि संगठन में एससी-एसटी, महिलाओं और युवाओं को ज़्यादा तरजीह दी जाएगी. वहीं देश भर में जातीय जनगणना की मांग की गई. कांग्रेस अधिवेशन में जयराम रमेश ने कहा कि सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व मिले. इस लिहाज़ से जातीगत जनगणना अब समय की मांग है।

Leave a Reply

Next Post

बाबर आज़म को लेकर आपस में भिड़े पाकिस्तान के दो स्टार क्रिकेटर्स

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 फरवरी 2023। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा  ने स्टार बल्लेबाज़ बाबर आजम पर उनकी टिप्पणी के बाद शोएब अख्तर पर जमकर निशाना साधा है. बता दें कि हाल ही में एक स्थानीय समाचार चैनल पर बातचीत के दौरान, अख्तर ने बाबर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग