नए संसद भवन में रखा जाएगा सेंगोल, अमित शाह बोले- अंग्रेजों से सत्ता मिलने का प्रतीक, पर भुला दी गई परंपरा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 मई 2023। 28 मई को भारत के नए संसद का उद्घाटन किया जाएगा। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी 60 हजार श्रमिकों का सम्मान करेंगे।  अमित शाह ने कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि नया संसद भवन हमारे इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और सभ्यता को आधुनिकता से जोड़ने का सुंदर प्रयास है। नई संरचना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने में 60 हजार श्रम योगियों ने अपना योगदान दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह में उनका सम्मान करेंगे। इस अवसर पर एक एतिहासिक परंपरा पुनर्जीवित हो रही है। 28 मई को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी संसद के नए भवन को देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के दूरदर्शिता का प्रमाण नया संसद भवन है। आजादी के अमृत महोत्सव में पीएम ने जो लक्ष्य तय किए थे, उनमें से एक लक्ष्य था हमारी एतिहासिक परंपराओं का सम्मान और पुनर्जागरण।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में खाई में गिरी क्रूजर, 7 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव किश्तवाड़ 24 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना के एक क्रूजर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।  अधिकारियों के मुताबिक, घटना डांगदुरु बांध स्थल पर […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग