सिर्फ प्रशंसा या फिर गठजोड़ की तैयारी!: राउत ने पढ़े पीएम मोदी के कसीदे, बोले- मोदी के सामने विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 जुलाई 2021। महाराष्ट्र की सियासत की रंग दिनों इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। एक ओर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विपक्ष को एकजुट करने की खबरें आ रही हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में जमकर कसीदे गढ़े हैं। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। संजय राउत ने प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष का कोई चेहरा नहीं है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,”मेरा मानना है कि नरेंद्र मोदी देश और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता हैं। इस बात को कोई भी नकार नहीं कसता है कि पिछले सात सालों में भारतीय जनता पार्टी को जो सफलता मिली है, वह सिर्फ नरेंद्र मोदी की वजह से है।” 

 शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि मोदी के सामना करने के लिए विपक्ष के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। संजय राउत ने कहा कि जब तक विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं आता है, तब तक कोई चांस ही नहीं है। हालांकि, शिवसेना सांसद ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के मुकाबले के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे सही उम्मीदवार हैं।

राउत बोले- मोदी का हराना मुश्किल!

शिवसेना सांसद ने कहा कि वर्ष 2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा। मोदी के सामने शरद पवार सही विकल्प हैं। राहुल गांधी एक बड़े कांग्रेस नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत का यह बयान तब आया है, जब बीते दिन ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है। इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रशांत किशोर समूचे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही प्रशांत किशोर और शरद पवार की कई मुलाकातें हुई थीं। प्रशांत की इन मुलाकातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट विपक्ष बनाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। इससे पहले भी संजय राउत कई बार शरद पवार को विपक्ष का प्रमुख नेता बनाने की वकालत कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीन ने अंतरिक्ष में तैयार किए धान के बीज, सोशल मीडिया ने कहा- स्वर्ग का चावल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 14 जुलाई 2021। कारनामे करने के लिए चीन पूरी दुनिया में जाना जाता है। चीन ने खुद का सूर्य बनाकर दुनिया को चौंका ही दिया था कि अब उसने अंतरिक्ष में धान पैदा कर लिया है। चीन ने अंतरिक्ष में उगाए गए धान को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल