जूनियर एनटीआर बनने जा रहे हैं वॉर 2 का हिस्सा? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। हिंदी सिनेमा के ‘फिट एक्टर’ यानी ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल फैंस के उत्साह को बढ़ा देती है। वहीं, अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘वॉर 2’ से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, जिसे जान फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इस नाम ने दुनियाभर में अपनी लोकप्रियता भी दर्ज की है। अब इस फिल्म में साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर का नाम भी जुड़ रहा है।

अयान मुखर्जी होंगे फिल्म का हिस्सा
पिछले दिनों एक फिल्म क्रिटिक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि ‘वॉर 2’ को अब अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। ऋतिक रोशन भी फ्रेंचाइजी की इस कड़ी के लिए कन्फर्म हो गए हैं। आदित्य चोपड़ा ने अयान मुखर्जी को सहयोग के लिए ऑफिशियली साइन कर लिया है। वहीं, अयान ने भी अपने एक पोस्ट में निर्देशक की कुर्सी संभालने की घोषणा की, जिसमें लिखा था, ‘यूनिवर्स ने मुझे एक खास मौका दिया है। एक बहुत ही खास फिल्म का निर्देशन करने जा रहा हूं। फिल्म के बारे में सही समय आने पर बताऊंगा।

जूनियर एनटीआर का जुड़ रहा है नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में जुड़ने वाले अकेले अयान ही नहीं हैं, बल्कि फिल्म आरआरआर स्टारर जूनियर एनटीआर भी इस फिल्म का जल्द ही हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के दोगुनी खुशी की बात होने वाली है। खबरों की मानें तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

दर्शकों को बेसब्री है फिल्म का इंतजार
आपको बता दें कि साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अब इसके दूसरे पार्ट को डायरेक्ट करने के लिए अयान मुखर्जी का नाम सामने आ रहा है। बताते चलें कि अयान ने हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ डायरेक्ट की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

Leave a Reply

Next Post

लिंचिंग, हेट स्पीच जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी: मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल की बैठक में अमित शाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। मुस्लिम धर्मगुरुओं का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह से मिला है. ये बैठक मंगलवार देर रात 11 बजे हुई थी. बताया जा रहा है कि इसमें देश में बढ़ रहे इस्लामोफोबिया पर चर्चा हुई है. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मौलाना महमूद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल