‘बृजभूषण के गुंडे फोन करके धमकी दे रहे’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलवान साक्षी मलिक ने लगाए आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जनवरी 2024। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने बुधवार को कहा कि नए भारतीय कुश्ती महासंघ से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है अगर बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह को इससे अलग रखा जाता है। साक्षी ने 21 दिसंबर को संजय सिंह के डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बनने के बाद खेल से संन्यास ले लिया था। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने दावा किया कि उनकी मां को डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के समर्थक धमकीभरे फोन कर रहे हैं।

‘नहीं चाहते संजय सिंह का महासंघ में दखल हो’
साक्षी मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें नए महासंघ से कोई परेशानी नहीं है। सिर्फ एक व्यक्ति संजय सिंह के रहने से परेशानी है। संजय सिंह के बिना नये महासंघ से या तदर्थ समिति से भी हमें कोई मसला नहीं है।” उन्होंने कहा, ‘‘सरकार हमारे लिये अभिभावक की तरह है और मैं उनसे अनुरोध करूंगी कि आने वाले पहलवानों के लिये कुश्ती को सुरक्षित बनाए। आपने देखा है कि संजय सिंह का बर्ताव कैसा है। मैं नहीं चाहती कि महासंघ में उसका दखल हो।” उन्होंने कहा,‘‘ मैं अनुरोध ही कर सकती हूं। अगर मंत्रालय कहता है कि वह वापिस नहीं आयेगा तो अच्छा है।

बृजभूषण ने सत्ता का दुरूपयोग किया
सभी ने देखा कि डब्ल्यूएफआई चुनाव के बाद बृजभूषण सिंह ने कैसे सत्ता का दुरूपयोग किया। बिना किसी से पूछे अपने शहर में जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कराने का ऐलान कर दिया।” साक्षी ने तदर्थ समिति से तुरंत जूनियर वर्ग के टूर्नामेंट कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा,‘‘ मैं नहीं चाहती कि हमारी वजह से जूनियर पहलवानों का नुकसान हो। तदर्थ समिति सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की घोषणा कर चुकी है और अब मैं अनुरोध करूंगी कि अंडर 15, अंडर 17 और अंडर 20 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का भी ऐलान किया जाए।

बृजभूषण के गुंडे हमें धमकी दे रहे
इस बीच सैकड़ों जूनियर पहलवान अपने कैरियर में एक महत्वपूर्ण साल बर्बाद होने के खिलाफ बुधवार को जंतर मंतर पर जमा हुए हैं और उन्होंने इसके लिए बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को दोषी ठहराया। साक्षी ने कहा, ‘‘पिछले दो तीन दिन से बृजभूषण के गुंडे सक्रिय हो गए हैं। मेरी मां को धमकीभरे फोन किये जा रहे हैं। लोग फोन करके कह रहे हैं कि मेरे घर में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। सोशल मीडिया पर लोग हमें गालियां दे रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिये कि उनके घर में भी बहन बेटियां हैं।

महिलायें खेल प्रशासन में होंगी तो अच्छा होगा
यह पूछने पर कि क्या वह खेल प्रशासक बनना चाहती हैं, उन्होंने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं परेशान हूं। मैं बस इतना चाहती हूं कि जूनियर पहलवानों को नुकसान नहीं हो। इसके अलावा अभी मेरे दिमाग में कुछ नहीं है। हमें जूनियर पहलवानों के नुकसान के लिए दोषी ठहराया जा रहा है जो गलत है। अगर महिलायें खेल प्रशासन में होंगी तो अच्छा होगा।” जूनियर पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बारे में बताने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैने कुश्ती को 18. 20 साल दिए हैं। मुझे ही पता है कि पिछले कुछ महीनों में मैने क्या कुछ सहा है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक नौ को, सांसदों के निलंबन पर बड़े फैसले के आसार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की अगली बैठक नौ जनवरी को डॉ. हरिवंश की अध्यक्षता में होनी है। सूत्र के अनुसार, समिति के समक्ष विभिन्न मामले लंबित हैं, जिनमें हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान 11 सांसदों के निलंबन से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां