बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस 

Indiareporter Live
शेयर करे

हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग )

मुंबई 17 अगस्त 2024। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने कई नवोन्मेषी पहलों के साथ भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद, कार्यपालक निदेशकों, सीवीओ और वरिष्ठ कार्यपालकों ने मुंबई स्थित बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता की। बैंक और उसके कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान  का भी बड़े उत्साह के साथ समर्थन किया। यह पहल देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करने हेतु  नागरिकों को अपने घरों और कार्यालयों में गर्व से तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा पोर्टल पर उसकी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए आमंत्रित करती है। इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कॉर्पोरेट कार्यालय और भारत भर के 75 प्रमुख जिलों में प्रदर्शनियों का आयोजन करके “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाया । “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” का उद्देश्य विभाजन के दौरान लाखों लोगों की पीड़ा और संघर्ष पर प्रकाश डालना है। ये प्रदर्शनियां भारत के विभाजन की कहानी बयां करती हैं और इनका उद्देश्य बलिदानियों और उनके द्वारा किए गए त्याग को याद करना और सभी भारतीयों के बीच एकता और अखंडता की भावना विकसित करना है।

बैंक ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए प्रमुख स्थानीय गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किया। मुंबई में, 1971 के युद्ध के अनुभवी ब्रिगेडियर एसडी सलोखे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर इस अवसर की शोभा बढ़ाई । बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, ” भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाते हुए आवश्यक है कि हम उन लोगों की स्मृति का सम्मान भी करें जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया  और एक ऐसे भविष्य के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध करें जहां हर व्यक्ति का सम्मान किया जाए। ऐसा करके, हम न केवल अपने अतीत के प्रति आदर व्यक्त करते हैं बल्कि एक अधिक उल्लसित और एकजुट समाज के निर्माण में भी योगदान करते हैं।” उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में बैंक के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता का भी आह्वान किया।

चांद ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास आकांक्षाओं को बल देने में एक  महत्त्वपूर्ण साझेदार की भूमिका निभाता रहा है और हम देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, देश भर के बैंक कर्मचारियों  ने “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र ” थीम के साथ जन जागरूकता अभियान “नशा मुक्त भारत अभियान ” के तहत नशीली दवाओं के विरोध की शपथ ली।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता रेप-मर्डर केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से की गई स्वत: संज्ञान लेने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अगस्त 2024। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-हत्या मामले में एक और पत्र याचिका जस्टिस डी वाई चंद्रचूड को लिखी गई. CJI से पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की मांग की गई है. उज्जवल गौड़, रोहित पांडेय ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं