अवध में बाढ़ और बारिश मचा रही तबाही, चार की मौत, गांवों में जलभराव से लोग पलायन को मजबूर

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 07 अगस्त 2025। अवध क्षेत्र में बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती और बाराबंकी में बुरा हाल रहा। गांवों में पानी भरने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। संपर्क मार्गों में पानी भर गया है। श्रावस्ती के दुबकला में बुधवार सुबह मिट्टी की दीवार के नीचे दबकर दिवांश (8) की मौत हो गई। यहीं के ग्राम पंचायत नासिरगंज में मोहम्मद शमी (5) व मारुफ (7) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अमेठी के ककवा गांव में मंगलवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से हरिकेश वर्मा के तीन वर्षीय बेटे युग ने दम तोड़ दिया।

सीतापुर के नैमिषारण्य में गोमती उफान पर है। राजघाट व दशाश्वमेध घाट डूब गए हैं। शारदा और सरयू भी उफान पर हैं। 25 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार को चेतावनी बिंदु को पार कर 104.010 मीटर तक पहुंच गया। इससे 110 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गोंडा में सरयू नदी खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर 106.500 पर पहुंच गई है। बहराइच में सरयू एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 40 सेमी पर है। 33 गांवों में पानी घुस गया है। 

Leave a Reply

Next Post

उधमपुर में बड़ा हादसा... सीआरपीएफ जवानों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 बलिदान; 15 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 07 अगस्त 2025। जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस