पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने बताया- आधुनिक भारत का निर्माता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मई 2025। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’। पंडित नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता थे और उन्होंने अगस्त 1947 से लेकर मई 1964 तक भारत का नेतृत्व किया। 

राहुल गांधी ने बताया दूरदर्शी नेता
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने इस मौके पर भी केंद्र पर निशाना साधने का मौका नहीं चूका और कहा कि साल 2014 से पंडित नेहरू की विरासत को बदनाम करने, विकृत करने, नकारने, अपमानित करने और विरासत के ध्वस्त करने के 6डी प्रयास किए जा रहे हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें राहुल गांधी ने लिखा कि पंडित नेहरू ने ही अपनी दूरदर्शिता से आजाद भारत की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने लिखा कि सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र में पंडित नेहरू का अतुलनीय योगदान है। 

सोनिया गांधी ने समाधि स्थल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में शांति वन स्थित पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जिन्होंने भारत को शून्य से शीर्ष पर पहुंचाया। वह आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के संरक्षक, उन्होंने भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक और औद्योगिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किया। उन्होंने लगातार अनेकता में एकता का संदेश दिया। वह हमारी प्रेरणा के स्त्रोत हैं।’

Leave a Reply

Next Post

'सहमति से बने रिश्ते में खटास आपराधिक मामले का आधार नहीं'; सुप्रीम कोर्ट ने की ये टिप्पणी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 मई 2025। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सहमति से बने रिश्ते में खटास आना या पार्टनर का दूर होना आपराधिक तंत्र को लागू करने का आधार नहीं हो सकता। इस तरह का आचरण न सिर्फ अदालतों पर बोझ डालता है बल्कि आरोपी […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़