बाथरूम से मिला महिला का शव, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 26 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सूर्यदेव नगर में शुक्रवार शाम एक बंद मकान से 38 वर्षीय महिला का कई दिन पुराना डीकंपोज्ड शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान अनुराधा एकतारे के रूप में हुई है।

मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम अनुराधा के घर से अचानक तेज बदबू आने लगी। बदबू इतनी ज्यादा थी कि आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया। शक होने पर पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी अनुराधा के रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने तोड़ा। अंदर जाने पर बाथरूम में अनुराधा का शव बेहद खराब हालत में मिला।

मां की मौत के बाद से घर में अकेली रहती थी महिला

रिश्तेदारों से पूछताछ में सामने आया है कि अनुराधा की मां रंजना का पिछले साल निधन हो गया था। मां की मौत के बाद से वह घर में अकेली ही रह रही थी। परिजनों ने बताया कि अनुराधा अपनी निजी जिंदगी में किसी का भी दखल पसंद नहीं करती थी और अलग-थलग रहना चाहती थी। इसी वजह से रिश्तेदारों ने भी उससे दूरी बना ली थी। हालांकि, कुछ लोगों का उसके घर आना-जाना बना रहता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब चार दिन पहले हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रिश्तेदारों ने फिलहाल किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। पुलिस हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घर पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा। 

Leave a Reply

Next Post

केयरटेकर ही निकली बुजुर्ग पर हमले की मास्टरमाइंड

शेयर करेप्रेमी और दोस्त से कराया हमला; मृत समझकर भागे आरोपी इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 26 सितंबर 2026। राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित न्यू श्रीराम परिसर फेस-3 में शुक्रवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी पर हुए हमले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, वारदात की […]

You May Like

जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज: कहा- अब आतंकी देश मुझसे सवाल पूछेगा....|....कोहली बोले- 2027 में आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलूंगा....|....केयरटेकर ही निकली बुजुर्ग पर हमले की मास्टरमाइंड....|....बाथरूम से मिला महिला का शव, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना....|....गांव का नाम केवल पहचान नहीं, जनभावनाओं से जुड़ा होता है: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त....|....गणेश विसर्जन से पहले कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात....|....बिस्तर के पास बैठा था सांप, महिला की चीख से मचा हड़कंप....|....बाढ़ के पानी में घिरी सरकारी शराब दुकान....|....सुबह से आसमान में काले बादलों का पहरा