महाराष्ट्र: मंत्री ने हेमा मालिनी के गालों से की थी सड़कों की तुलना, अब अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 दिसंबर 2021। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने कुछ दिन पहले अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की थी जिसका वीडिया कल यानी रविवार को सामने आया और सियासत गरम हो गई। कई नेताओं ने जहां इस मामले पर जवाब दिया वहीं अब भाजपा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये ट्रेंड कुछ साल पहले लालू जी ने शुरू किया था इसलिए सब लोगों ने इसे इस्तेमाल किया। अगर सामान्य लोग ऐसा बोले तो समझ आता है लेकिन अगर संसद के सदस्य ऐसा बोले तो ये ठीक नहीं है।

जानें क्या है मामला

प्रदेश सरकार में जल आपूर्ति एवं स्वचछता मंत्री गुवाबराव पाटिल ने वीडियो में कहा, ‘जो 30 साल से विधायक रहे हैं उन्हें मेरे विधानसभा क्षेत्र में आना चाहिए और सड़कों को देखना चाहिए। अगर वे (सड़कें) हेमा मालिनी के गालों जैसी नहीं हुईं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’ इस क्षेत्र से पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खड़से कई वर्षों तक विधायक रहे हैं।

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

वहीं इस मामले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस तरह की तुलना पहले भी हो चुकी है। यह हेमा मालिनी के लिए सम्मान की बात है। इसलिए इसे नकारात्मक रूप से न देखें। इससे पहले लालू यादव ने भी ऐसा ही उदाहरण दिया था। हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं। 

महिला आयोग की नाराजगी के बाद मंत्री ने मांगी माफी

वहीं, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने पाटिल के इस बयान का संज्ञान लिया था। जिसके बाद मंत्री ने माफी मांग ली थी।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में चीनी कंपनियां हुईं ब्लैकलिस्ट, एयरपोर्ट डेवलपमेंट में धोखाधड़ी का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 दिसंबर 2021। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने चीनी टॉप कंपनियों को अखंडता नियमों का उल्लंघन करने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन कंपनियों को नेपाल के प्रमुख हवाई अड्डे के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से भी हटाए जाने की रिपोर्ट है। इन प्रोजेक्ट्स […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां