आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 13 नवंबर 2026। स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर की रैंकिंग को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के शीर्ष स्थान पर बने रहने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सर्वेक्षण की स्कोरशीट जारी नहीं होती, तब तक इंदौर की रैंकिंग को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। स्कोरशीट सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भार्गव ने कहा कि इंदौर को देशभर के शहरों में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं, लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने एक शहर को केवल एक ही श्रेणी में पुरस्कार देने की नीति अपनाई। इसी के तहत इंदौर को देपालपुर के साथ ‘क्लीन सिटी पेयर’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

महापौर ने उन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंदौर ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना शीर्ष स्थान खो दिया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले यह बताना चाहिए कि सर्वेक्षण में इंदौर की वास्तविक स्थिति क्या है। स्कोरशीट जारी होने दीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया। सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहे। इंदौर लगातार आठ वर्षों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहा है।

इधर स्वच्छता पुरस्कार समारोह में शामिल होकर दिल्ली से लौटे महापौर भार्गव को बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल की घटना में जान गंवाने वालों के परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर महापौर के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि दूषित पानी की घटना में अपने परिजनों को खोने वाले लोग महापौर से न्याय मांगने पहुंचे थे लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से हटाकर एरोड्रम थाने पहुंचा दिया। चौकसे के अनुसार प्रदर्शनकारियों में 80 वर्षीय महिला और 10 साल का बच्चा भी शामिल थे। हालांकि एरोड्रम थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने पुलिस के दुर्व्यवहार और हिरासत में लेने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था की स्थिति बनने पर प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए थाने बुलाया गया हो सकता है लेकिन उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। चौकसे ने महापौर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में इंदौर ने देश के सबसे स्वच्छ शहर की अपनी प्रतिष्ठा खो दी है। उन्होंने भाजपा पर शहर की छवि बचाने के लिए गलत जानकारी फैलाने का आरोप भी लगाया। स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर की वास्तविक रैंकिंग को लेकर अब सबकी नजरें आधिकारिक स्कोरशीट पर हैं। वहीं भागीरथपुरा जलकांड को लेकर उठ रहे सवालों ने शहर में राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा

शेयर करेकागजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर, 13 नवंबर 2026। महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में मोहित सोमानी के घर पर छापा मारा है। टीम ने मोहित सोमानी के रायपुर समता कालोनी स्थित निवास पर रेड मारी है। एप के प्रमोटर […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी