भाजपा हिंदुत्व और ध्रुवीकरण की चतुराई से जीती, विपक्ष उनसे चालाकी में पिछड़ गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 12 मार्च 2022। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। चार राज्यों में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस की करारी शिकस्त पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम गहलोत ने भाजपा की जीत को लेकर कहा कि उन्हें हिंदुत्व और ध्रुवीकरण की राजनीति के कारण जीत मिली है। सीएम गहलोत ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व और ध्रुवीकरण की चालाकी से यह चुनाव जीत लिया है। सभी को पता है कि देश में और उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन के क्या हाल थें। विपक्ष उनसे चालाकी से बोलने में पिछड़ गया। मुझे विश्वास है कि अंत में सच्चाई की जीत होगी। सीएम गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि ‘पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम की उम्मीद थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी। हम चुनाव परिणाम को विनम्रता से स्वीकारते हैं।

पूनिया ने कहा-राजस्थान में कांग्रेस की विदाई तय

उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। राजस्थान के भाजपा नेता इस जीत से खासे उत्साहित दिखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जीत को लेकर कहा कि इस जीत से साफ हो गया कि राजस्थान में कांग्रेस की विदाई तय है। 2022 की यह जीत राजस्थान के 2023 के विधानसभा चुनाव की तस्वीर है।

Leave a Reply

Next Post

भोजपुरी स्टार अंजना सिंह का पहले हिंदी होली सांग "मेरा रोमांटिक कलर"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 मार्च 2022। भोजपुरी की सुपर स्टार फ़िल्म ऎक्ट्रेस और दंगल टीवी पे प्रसारित हो रहे पॉपुलर टीवी शो “नथ ज़ेवर या जंजीर” में पद्मा का महत्वपूर्ण रोल कर रही अंजना सिंह अब अपना पहला हिंदी म्यूज़िक वीडियो लेकर आ रही हैं। मुम्बई में […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़