हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, हरमनप्रीत सिंह करेंगे टूर्नामेंट में कप्तानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2022। हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान शुक्रवार (23 दिसंबर) को हो गया। 18 सदस्यीय टीम की कप्तानी डिफेंडर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। वह मनप्रीत सिंह की जगह टीम की कमान संभालेंगे। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे। डिफेंडर अमित रोहिदास को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभाली थी। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 1-4 से हार मिली थी। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में टीम की कप्तानी थी। तब टीम इंडिया एतिहासिक कांस्य पदक जीती थी।

अलग-अलग कप्तान बना रहे ग्राहम रीड
भारत के कोच ग्राहम रीड टीम में अलग-अलग खिलाड़ियों को कप्तानी देने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि इससे सीनियर खिलाड़ी ज्यादा जिम्मेदार होते हैं। अमित रोहिदास भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। विश्व कप टीम का चयन बेंगलुरु के साई (SAI) सेंटर में दो दिवसीय ट्रायल के बाद किया गया। ट्रायल में 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले गुरजंत सिंह और दिलप्रीत सिंह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दोनों विश्व कप टीम के साथ स्टैंडबाय के रूप में रहेंगे।

भारत का शेड्यूल
विश्व कप भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ खेलेगी। इसी मैदान पर टीम इंडिया पूल-डी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलेगी। नॉकआउट मैच 22 जनवरी से शुरू होंगे। 22 और 23 जनवरी को क्रॉसओवर मैच खेले जाएंगे। 25 जनवरी को क्वार्टर फाइनल और 27 जनवरी को सेमीफाइनल होगा। फाइनल और कांस्य पदक मैच 29 जनवरी को आयोजित होगा।

Leave a Reply

Next Post

बॉडी बनाने के लिए सही तरीके से करें केले का सेवन, इस गलती से हो सकता है सेहत को नुकसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 दिसंबर 2022। अच्छा और पौष्टिक आहार सेहत के लिए लाभकारी होता है। हालांकि गलत तरीके से पोष्टिक चीजों का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दुबले पतले लोगों को वजन बढ़ाने या बाॅडी बिल्डिंग करने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग