अब लालू की जगह तेजस्वी लेंगे पार्टी का हर फैसला, विधानमंडल दल की बैठक में हुआ निर्णय

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 01 जून 2022। राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) में अब लालू प्रसाद की जगह तेजस्वी यादव पार्टी का हर फैसला लेंगे। यानी आरजेडी में अब जो भी फैसला तेजस्वी (Tejashwi Yadav) लेंगे वो सबको मंजूर होगा। राबड़ी आवास पर हुई विधानमंडल दल की बैठक में लालू प्रसाद यादव के सामने इस बड़े निर्णय की घोषणा की गई। बता दें कि मंगलवार को आरजेडी के विधानमंडल दल में लालू प्रसाद यादव ने सभी विधायकों से हाथ उठवा कर ये पूछा  कि अगर तेजस्वी यादव कोई भी फैसला लेंगे उसपर आप लोग सहमत होंगे? इस पर सबने हां कहा। फिर पूछा गया कि तेजस्वी यादव पर भरोसा और विश्वास है? इसमें भी सबने हामी भर दी। 

आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने लाया था प्रस्ताव
आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और विधायक आलोक मेहता (RJD Alok Mehta) की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया था कि तेजस्वी यादव पार्टी से संबंधित जो भी नीतिगत फैसला लेंगे इस पर सबकी सहमति होगी तो इस बैठक में मौजूद पार्टी के सभी नेताओं ने हां में जवाब दिया। 

अब तेजस्वी को राजद अध्यक्ष बनाने की भी उठी मांग
दरअसल, लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं ऐसे में पार्टी का नीतिगत फैसला वे सही ढंग से नहीं ले पा रहे हैं। इस वजह से अब पार्टी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने अध्यक्ष लालू यादव को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपने की सलाह दी है। राजद नेता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि चाहे विधान परिषद हो या राज्यसभा, इन सदनों में कौन जाएगा यह तय करने की स्वतंत्रता उनके छोटे बेटे तेजस्वी को दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले भाजपा राष्ट्र पहले की नीति का पालन करती है, यह स्वागत करोड़ो कार्यकर्ताओं का स्वागत है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 01 जून 2022। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को संगठनात्मक दौरे पर राजधानी पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा भोज विमानतल पर उनका स्वागत किया। अपने एतिहासिक स्वागत पर नड्डा ने स्टेट हेंगर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक