सीकर सरपंच हत्याकांड: 9 साल बाद फैसला, लॉरेंस बिश्नोई बरी; 3 को उम्रकैद, 6 दोषियों को 10 साल की सजा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सीकर 23 जनवरी 2026। राजस्थान के सीकर जिले में पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या के बहुचर्चित मामले में करीब 9 साल बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (SC-ST कोर्ट) रेणुका हुड्डा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य आरोपी यतेंद्र पाल को सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। वहीं, मामले में शामिल तीन आरोपियों को आजीवन कारावास और छह दोषियों को 10-10 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई गई है। एक आरोपी सुभाष बराल अब भी फरार है।

कैसे हुई थी सरदार राव की हत्या?

23 अगस्त 2017 को दोपहर करीब 12:40 बजे सीकर के पलसाना कस्बे में नेकीराम की किराना दुकान पर बैठे पूर्व सरपंच सरदार राव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। एक कार दुकान के सामने रुकी, जिसमें सवार बदमाश पहले से जानते थे कि सरदार राव वहीं मौजूद हैं। दो हमलावर दुकान में घुसे और बेहद करीब से फायरिंग की। महज 10 सेकंड के भीतर कई गोलियां दागकर आरोपी फरार हो गए और सरदार राव की मौके पर ही मौत हो गई।

चुनावी रंजिश बनी हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि सरदार राव वर्ष 2010 से 2014 तक जुराठड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके थे। 2015 में चुनाव हारने के बाद भी वे आगामी उपचुनाव में मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। इसी चुनावी प्रतिस्पर्धा और हार के डर के चलते हरदेव राम ने जेल में बंद सुभाष बराल के जरिए हत्या की सुपारी दिलवाई। प्रॉसिक्यूशन के अनुसार, सुभाष बराल ने इस साजिश में लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से संपर्क किया था।

Leave a Reply

Next Post

आधार हाउसिंग फाइनेंस की मजबूत उड़ान

शेयर करेआधार हाउसिंग फाइनेंस का शानदार तिमाही प्रदर्शन (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 फरवरी 2026। कम आय वर्ग के लिए सुरक्षित और किफायती आवास को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही और नौ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल