नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में आज ली शपथ, चारों सदनों के सदस्य बनने वाले बिहार के दूसरे सीएम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 10 अप्रैल 2026। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अब वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपनी संसदीय पारी का नया आगाज करेंगे। उनके राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि अब वे केंद्रीय राजनीति में सक्रिय रहेंगे। उनके इस कदम से बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बता दें कि नीतीश कुमार ने 1985 में बिहार विधानसभा से अपनी पारी शुरू की थी। वे 6 बार लोकसभा सांसद रहे और मुख्यमंत्री बनने के बाद 4 बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए। वहीं आज नीतीश राज्य सभा सदस्य के रुप में शपथ ली है। जिसके साथ उन्हें चारों सदनों के सदस्य होने का गौरव प्राप्त हो गया। नीतीश कुमार लालू यादव के बाद चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे सीएम बन गए है। 

14 अप्रैल को दे सकते है सीएम पद से इस्तीफा!

जानकारी म‍िल रही है क‍ि मुख्यमंत्री 12 अप्रैल को दिल्ली से पटना लौटेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को कैबिनेट की संभावित आखिरी बैठक हो सकती है। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक बिहार के नए सीएम की घोषणा हो सकती है।  यह बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। 

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चौधरी ने कहा, ”बिहार में राजग सरकार बनेगी और निश्चित रूप से नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए ‘नीतीश मॉडल’ का अनुसरण करेगी, जैसा कि पिछले 20 वर्षों से होता आ रहा है।” कुमार राज्य विधान परिषद की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो 16 मार्च को संसद के ऊपरी सदन के लिए निर्वाचित हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में पुलिस से हथियार छीनने के प्रयास के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 10 अप्रैल 2026। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए बम विस्फोट के बाद लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने एवं पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही