आज फिर कई फ्लाइट्स को मिली बम की धमकी, एयरलाइंस ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2024। एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को भी कई फ्लाइट्स में बम रखा होने की धमकी दी गई। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति रही। जिन फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली है, उनमें से तीन इंडिगो एयरलाइंस और कुछ फ्लाइट्स फ्लाइट अकासा एयर की हैं। अकासा ने संख्या नहीं बताई। इंडिगो ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि वे सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। 

इंडिगो की तीन फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली
इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि उनकी दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6ई में बम रखा होने की धमकी मिली थी। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम संबंधित अथॉरिटीज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और गाइडलाइंस के तहत सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-इस्तांबुल के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट 6ई 17 को भी धमकी मिली है। साथ ही जोधपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई 184 को भी बम की धमकी मिली है। एयरलाइंस ने बताया कि यह विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है।

 इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6ई 108 को भी बम की धमकी मिली है। एयरलाइन ने कहा कि धमकी के बाद चंडीगढ़ पहुंचने पर फ्लाइट को आइसोलेट किया गया और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यात्रियों को उतारा गया। विमान की जांच की गई। 

अकासा एयर की फ्लाइट्स को भी मिली धमकी
वहीं अकासा की एक फ्लाइट को भी आज बम की धमकी मिली। अकासा एयर की भी कुछ फ्लाइट्स को भी बम की धमकी मिली है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि अकासा एयर की इमरजेंसी टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस हफ्ते विभिन्न एयरलाइंस में बम रखा होने की 40 के करीब धमकियां मिल चुकी हैं। इससे विमानन कंपनियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट, एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा, अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही बम की धमकी मिली। विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट को तो धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया। 

कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। पिछले 5 दिन में 70 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। त्योहारों का वक्त है। लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट ले रहे हैं, लेकिन ऐसी धमकियों ने देश में डर का माहौल बना दिया है। पिछले कुछ महीनों से ऐसी धमकियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जिससे धमकियों का सिलसिला रुक सके।’

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद के पब में छापा, अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 140 गिरफ्तार, इनमें 40 महिलाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 20 अक्टूबर 2024। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एक पब में पुलिस की छापेमारी में 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बंजारा हिल्स स्थित इस पब से गिरफ्तार लोगों में 40 लोग महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया है कि पकड़े गए लोग अवैध गतिविधियों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां