मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मरवाही 10 जून 2026। मरवाही वन मंडल क्षेत्र में चार हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है। बीती रात हाथियों का समूह जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया तो सुबह के समय एक फार्म हाउस सहित आसपास के खेतों में जमकर नुकसान पहुंचाया। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और प्रभावित लोगों को नुकसान का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार देर रात चार हाथियों का दल मरवाही के नर्सरी के आसपास ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया। इसके बाद यह हाथियों ने मरवाही निवासी दीपक जायसवाल के फार्म हाउस में प्रवेश कर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने सबसे पहले फार्म हाउस की बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया और परिसर के भीतर घुस गए। इसके बाद उन्होंने वहां रखे आम को तहस-नहस कर दिया। हाथियों के उत्पात से फार्म हाउस को काफी नुकसान पहुंचा है। हाथियों का दल यहीं नहीं रुका, बल्कि आसपास के खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को भी रौंद दिया। किसानों के अनुसार खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के दल की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वन अमला हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

वन विभाग ने यह भी बताया कि जिन लोगों की संपत्ति और फसलों को नुकसान पहुंचा है, उनके लिए तत्काल मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक न जाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Next Post

डिजिटल इंश्योरेंस की दिग्गज टर्टलमिंट बाजार में उतारेगी आईपीओ

शेयर करे₹660 करोड़ से अधिक के फ्रेश इश्यू के साथ टर्टलमिंट की बड़ी दस्तक (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 जून 2026। डिजिटल इंश्योरेंस और फिनटेक क्षेत्र की तेजी के बीच टर्टलमिंट का आईपीओ निवेशकों के लिए एक अहम अवसर बनकर उभरा है। 660 करोड़ रुपये से अधिक के […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय