डिजिटल इंश्योरेंस की दिग्गज टर्टलमिंट बाजार में उतारेगी आईपीओ

Indiareporter Live
शेयर करे

₹660 करोड़ से अधिक के फ्रेश इश्यू के साथ टर्टलमिंट की बड़ी दस्तक

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 जून 2026। डिजिटल इंश्योरेंस और फिनटेक क्षेत्र की तेजी के बीच टर्टलमिंट का आईपीओ निवेशकों के लिए एक अहम अवसर बनकर उभरा है। 660 करोड़ रुपये से अधिक के फ्रेश इश्यू और बड़े ऑफर फॉर सेल के साथ यह निर्गम बाजार में खास चर्चा का विषय बना हुआ है।भारत के तेजी से विकसित हो रहे फिनटेक और इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 जून 2026 से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों के लिए ₹144 से ₹152 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि निवेशक न्यूनतम 98 शेयरों और उसके बाद 98-98 शेयरों के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे।

इस आईपीओ में ₹660.72 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू शामिल है, वहीं 1.46 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जा रही है। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 18 जून को आयोजित होगी, जबकि सार्वजनिक निर्गम 23 जून तक खुला रहेगा। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म और तकनीक आधारित वित्तीय सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच टर्टलमिंट का यह आईपीओ निवेशकों और संस्थागत भागीदारों दोनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’

शेयर करेसूफी, रोमांस और फिलॉसफी का संगम ‘ऐ ज़िन्दगी’ जीवन के हर रंग को सुरों में पिरोता है नया हिन्दी म्यूजिक एल्बम ‘ऐ ज़िन्दगी’ (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 जून 2026। संगीत की दुनिया में एक और खूबसूरत अध्याय जुड़ गया जब पद्मश्री अनुप जलोटा के करकमलों द्वारा […]

You May Like

धुरंधर: निम्रत कौर ने की फिल्म की जमकर तारीफ....|....भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: कृषि और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ेगा निर्यात....|....युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग....|....हाईटेंशन लाइन के नीचे ही बना रहे पंपिंग स्टेशन....|....पंचायतीराज चुनाव: चार चरणों में ईवीएम से मतदान....|....अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा....|....बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त....|....तीन दशक पुराने 300 रुपये के रिश्वत मामले में पटवारी को राहत....|....एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक....|....विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात