रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2026। ब्लड प्रेशर सामान्य से बहुत ज्यादा बढ़ जाए या फिर कम हो जाए, ये दोनों ही स्थितियां सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर से जहां हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है, वहीं लो बीपी के कारण चक्कर आने-कमजोरी से लेकर गंभीर स्थितियों में शॉक लगने तक की दिक्कतें हो सकती हैं। इन जोखिमों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार देखा जाता है कि बीपी की दवाएं लेने के बाद भी लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, लगातार बनी रहने वाली ये स्थिति सेहत के लिए कई तरह की खतरनाक हो सकती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें ही दवाओं के असर को कमजोर कर देती हैं। कुछ दर्द निवारक दवाएं, जरूरत से ज्यादा नमक खाना और बढ़ता वजन भी ब्लड प्रेशर को लगातार बढ़ाए हुआ रख सकता है। अब सवाल ये है कि फिर कैसे पता किया जाए कि आपका ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ा हुआ रहता है और दवाएं लेने के बाद भी बीपी कम न हो तो फिर क्या उपाय किए जा सकते हैं?


लंदन की मशहूर जनरल प्रेक्टिशनर डॉ. फिलिपा केय, टोनी नाम के मरीज के ऐसे ही एक मामले का जिक्र करती हैं।

डॉ. कहती हैं, टोनी जब मुझसे मिलने आए, तो उन्हें पूरा यकीन था कि उनका ब्लड प्रेशर चेक करने वाला मशीन खराब हो गया है। उन्हें कुछ महीने पहले ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का पता चला था। इसके बाद से वह रोज सुबह घर पर अपना ब्लड प्रेशर चेक कर रहे थे और दवाएं भी नियमित रूप से ले रहे थे।

शुरुआत में उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा-थोड़ा कम हो रहा था। लेकिन कुछ समय बाद रीडिंग कम होनी बंद हो गई। नियमित दवाएं  बावजूद उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा हुआ रहने लगा। उन्हें लगा कि शायद मशीन में ही कोई खराबी है। इसके बाद उन्होंने दूसरी मशीन से भी जांच कराई। इससे पता चला कि उनकी मशीन बिल्कुल ठीक काम कर रही है। परेशानी मशीन में नहीं, बल्कि उनके ब्लड प्रेशर में ही थी।

टोनी के साथ जो हुआ, वह बहुत से लोगों के साथ होता है। यानी हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से लेने के बावजूद कुछ समय बाद ब्लड प्रेशर का कम होना बंद हो जाता है या वह लगातार ज्यादा बना रहता है। यह समस्या आम जरूर है, लेकिन इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।


डॉ कहती हैं,  कई बार डॉक्टर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मरीज को एक से ज्यादा दवाएं देते हैं, ताकि उनको अधिकतम फायदा मिल सके। टोनी भी रोजाना तीन अलग-अलग दवाएं ले रहे थे। लेकिन दवाओं का भी एक स्तर तक ही असर हो सकता है।

सबसे पहले उन छिपी हुई वजहों पर ध्यान देना जरूरी है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। इनमें से कुछ चीजें तो आपके किचन या दवाइयों की अलमारी में ही मौजूद हो सकती हैं।
 

  • उदाहरण के लिए, दर्द और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाएं ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। इबुप्रोफेन जैसी दवाएं भी इसका कारण हो सकती हैं। 
  • हैरानी की बात यह है कि मुलेठी जैसी कुछ औषधियों से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इनमें सबसे खतरनाक आदतों में से एक है जरूरत से ज्यादा नमक खाना।
  • हमारे रोजमर्रा के खान-पान में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनमें पहले से ही काफी नमक मौजूद होता है। जैसे, सूप, सॉस, बाजार में मिलने वाले भोजन और प्रोसेस्ड मीट आदि। इसलिए ज्यादा नमक खाने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि जहां तक संभव हो, घर पर ताजी चीजों से भोजन तैयार करें।


ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दूसरा जरूरी कदम है बढ़े हुए वजन को कम करना। जब शरीर का वजन ज्यादा होता है, तो दिल और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
 

  • वजन कम करने से दिल को खून पंप करने में कम मेहनत करनी पड़ती है। अच्छी बात यह है कि वजन में थोड़ी-सी कमी भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।
  • इसके अलावा शराब का सेवन कम करना और धूम्रपान छोड़ना भी जरूरी है। ये दोनों आदतें ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।


ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट तक मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि करना सभी लोगों के लिए जरूरी है। डॉ फिलिपा बताती हैं, एक ऐसी एक्सरसाइज भी है, जिसे मैं अपने मरीजों को रोज करने की सलाह देती हूं, वह है वॉल स्क्वाट।
 

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ को दीवार से सटाकर सीधे खड़े हो जाएं। पैरों को दीवार से थोड़ा आगे की तरफ रखें।
  • अब धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे की ओर खिसकाएं। इस तरह बैठने की स्थिति बनाएं, जैसे आप किसी ऐसी कुर्सी पर बैठे हों।
  • घुटनों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं। कोशिश करें कि आपकी जांघें जमीन के लगभग समानांतर आ जाएं। इसके बाद इसी स्थिति में रुकें और कुछ देर तक ऐसे ही रहें।


जब आप दीवार के सहारे बैठने जैसी स्थिति में रुकते हैं, तो आपकी जांघों की मांसपेशियां लगातार सिकुड़ी हुई रहती हैं। इससे उन मांसपेशियों तक खून पहुंचाने वाली धमनियों पर दबाव पड़ता है और कुछ समय के लिए खून का बहाव सीमित हो जाता है। जब आप दोबारा सीधे खड़े होते हैं, तो मांसपेशियों का दबाव हट जाता है और खून फिर से तेजी से बहने लगता है।

इस तरह बार-बार मांसपेशियों के सिकुड़ने और फिर ढीला पड़ने की प्रक्रिया से समय के साथ धमनियों की दीवारों की काम करने की क्षमता बेहतर हो सकती है। वे खून के बहाव में होने वाले बदलावों के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया देने लगती हैं।

Leave a Reply

Next Post

अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी

शेयर करे150 से अधिक को मिलेगा प्रमोशन इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 21 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें अगले महीने के पहले पखवाड़े में कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इन बैठकों […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ