मध्यप्रदेश सरकार कोविड-19 की आड़ में पूंजीपतियों की कर रही है दलाली – हरिद्वार सिंह

indiareporterlive
शेयर करे

मध्य प्रदेश सरकार ने श्रम कानून में परिवर्तन कर 8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे काम करने की अधिसूचना के विरोध में एटक आज कर रहे समूचे प्रदेश में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 11 मई 2020। मध्य प्रदेश सरकार ने श्रम कानून में परिवर्तन कर 8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे काम करने की मंजूरी देकर, श्रम कानूनों के परिपालन के लिए जॉच एवं निरीक्षण पर रोक, ठेका श्रमिकों के लिए ठेकेदारों की मनमर्जी, दुकानों एवं संस्थाओं में 18 घंटे काम करने की व्यवस्था आदि निर्णय लेकर मजदूरों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। पिछली सरकार ने घोषणा किया था कि इस महामारी की अवधि में जो लोग ड्यूटी नहीं करेंगे उनकी मजदूरी भी मालिकों को देना पड़ेगा। मध्यप्रदेश की मौजूदा सरकार के श्रम आयुक्त ने 6 मई को परिपत्र जारी कर कहा है कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद खुले उद्योगों में बुलाए जाने पर यदि मजदूर काम पर नहीं आते हैं तो मालिक उस अवधि का मजदूरी देने के लिए बाध्य नहीं होंगे। मध्य प्रदेश सरकार मजदूरों को दास प्रथा के युग में ले जाना चाहती है। सरकार का असली चरित्र उजागर हो रहा है। छल, प्रपंच, धन, प्रलोभन के दम पर बनी भाजपा सरकार ऐसे समय में मेहनतकश मजदूरों के ऊपर हमला किया है जब मजदूर सर्वाधिक बेहाल, तंग और परेशान हैं और बेहद संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य एटक के प्रांतीय अध्यक्ष एवं संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा है कि समूचा देश कोविड-19 जैसे महामारी से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या तथा मरने वालों का आंकड़ा देखकर समूचा देश हिल रहा है। मध्यप्रदेश में हालात बहुत ही बदतर हैं ऐसे नाजुक समय में मध्यप्रदेश सरकार महामारी की रोकथाम में पूर्णत: असफल है।

पूंजीपतियों की कृपा से बने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मजदूरों के पेट पर लात मार कर देश के सामने भाजपा एवं अपने आप को नंगा कर दिया है।

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने आज 11 मई 2020 को समूचे प्रदेश में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 12 घंटे काम का कानून या श्रम आयुक्त का निर्देश वापस नहीं हुआ तो बड़ी लड़ाई का सामना करने के लिए सरकार को तैयार रहना होगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रवासी मजदूरों की मौत पथ से पैदल चलते हुए हो रहा है इसका जिम्मेदार कौन ? स्वामीनाथ जायसवाल इंटक

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2020। आज देश के प्रवासी मजदूरों की मौत पथ से पैदल चलते हुए हो रहा है इसका जिम्मेदार कौन ? राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने मातृत्व दिवस के अवसर पर सभी देश वासियों को बधाई देते हुए […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही