गृह मंत्रालय का बड़ा कदम: फरहतुल्ला गौरी आतंकी करार, टेरर फंडिंग में लिप्त होने का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। गृह मंत्रालय ने फरहतुल्ला गौरी उर्फ एफजी को आतंकी घोषित किया है। फरहतुल्ला गौरी मूल रूप से  हैदराबाद के कुरमागुडा इलाके का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में उसका स्कैच बनाकर जारी किया है। गौरी 1994 में भारत से सऊदी अरब भाग गया था। इसके बाद वह 2015 में पाकिस्तान पहुंचा और जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया। भारत में आतंकी गतिविधियों के धन मुहैया कराने का काम करता है। गौरी का छद्म नाम सूफियान भी है। वह करीब 30 साल से आतंकवाद से जुड़ा है। भारत में आतंकी कृत्यों को बढ़ावा देने में उसकी बड़ी भूमिका बताई जाती है। 

गौरी सोशल मीडिया के जरिए भारत के मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर आतंकवाद में झोंकता है। वह पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का फाइनेंसर है। वह टेलीग्राम, यूट्यूब व फेसबुक के जरिए अपने भारत विरोधी अभियान को अंजाम देता है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गौरी अभी पाकिस्तान में है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों, लश्कर-ए-तैयबा व जैश का एक प्रमुख सदस्य है। उसे यूएपीए कानून के तहत एक आतंकवादी घोषित किया गया है। 38 कट्टर आतंकवादियों की सूची में उसका नाम 18 वें स्थान पर है। वह भारत में कई आतंकी मामलों में शामिल मोस्ट वांटेड है। 

आज तक उसका फोटो नहीं मिला
फरहतुल्लाह गौरी कई दशकों से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है, लेकिन आज तक उसकी फोटो नहीं पा सकी है। खुफिया एजेंसियों के लिए वह चुनौती बना हुआ है। हैदराबाद के सैदाबाद के कुरमागुड़ा निवासी फरहतुल्ला गोरी मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन दर्सगाह-ए-शहदत (डीजेएस) से भी जुड़ा है। उसे सरदार साहब भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में कैंडेरे के प्रथम रिटेल आउटलेट 'एक्सपीरियंस सेंटर' का शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 अक्टूबर 2022। भारत के अग्रणी ज्वेलटेक ब्रांड, कैंडेरे, जो सभी अवसरों के लिए उपयुक्त अपने अद्वितीय डिजाइन और अत्याधुनिक कारीगरी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है, ने मुंबई में 500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले अपना पहला विशेष अनुभव केंद्र लॉन्च किया। ब्रांड […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला