जिला अस्पताल के बंदी वार्ड से कैदी फरार: ठगी के मामले में हुआ था गिरफ्तार, पहले भी हो चुका है फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा 08 नवंबर 2025। जिले के जिला अस्पताल के बंदी कक्ष से महाठग आरोपी पांचराम निषाद जेल पहरी को चकमा देकर अस्पताल परिसर से भाग निकला है। विचाराधीन आरोपी का डायरिया और हाथ टूटने को लेकर इलाज के लिए 7 नवंबर की दोपहर को भर्ती कराया गया था। 

मिली जानकारी अनुसार,,आज शनिवार की सुबह 10 बजे की घटना बताई जा रही है। सिविल सर्जन एस कुजूर ने बताया कि विचाराधीन बंदी का जिला अस्पताल में डायरिया हल्की बुखार के कारण जिला जेल से अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सुबह डॉक्टर ने जांच के बाद दवाई लिखी थी जिसे लेने के लिए एक पहरी गया हुआ था।जिसके बाद दवा लेकर वापस आने पर देख तो बंदी हथकड़ी से हाथ छुड़ा कर मौके से भाग निकला था अस्पताल में खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। 

वही जिले जेल के जेलर डीडी टोंडे का कहना था कि विचाराधीन आरोपी पंचराम निषाद के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था जिला जेल में इलाज नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कर आज उसका प्लास्टर लगाना था। आरोपी जोकि धारा 303 के मामले में जेल पर बंद था। 28 अक्टूबर को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। 

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एस कुजूर और जिला जेलर डीडी टोंडे दोनों के बयानों में विरोधाभास है। फिलहाल जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से विचाराधीन बंदी आरोपी पंचराम निषाद किस तरफ भगा है उसकी जांच की जा रही है वहीं सिटी कोतवाली थाना जांजगीर में भी अपराध दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

गौठान में तड़प रहे मवेशी, पहले कई मवेशियों की हो चुकी है मौत, गौ सेवा समिति ने किया निरीक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 08 नवंबर 2025। नगर निगम कोरबा के पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया जहा मवेशी तड़प रहे है वही चारापानी की उचित व्यवस्था नहीं नही है। जिला गौ सेवा समिति के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठिया जिला सद्स्य विजय अग्रवाल देवी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल