भारत की राजनीति के आधुनिक चाणक्य अमित शाह: आर पी सिंह

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मई 2026। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उन्होंने बड़ी बात कही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के शानदार जीत और टीएमसी के मजबूत किले को ध्वस्त करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह को दिया है।  आर पी सिंह भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का उदय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। एक समय था जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की उपस्थिति लगभग नगण्य मानी जाती थी। वामपंथ और तुष्टिकरण की राजनीति के बीच यह कल्पना करना भी कठिन था कि भाजपा राज्य की मुख्य राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी। लेकिन आज बंगाल की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है।

अमित शाह की दूरदृष्टि का ये नतीजा 
भाजपा नेता ने कहा कि यह परिवर्तन अचानक नहीं आया। इसके पीछे वर्षों का संगठनात्मक परिश्रम, वैचारिक संघर्ष और अमित शाह की दूरदृष्टि रही। उन्होंने बंगाल को केवल एक चुनावी राज्य नहीं, बल्कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की भूमि के रूप में देखा उस महापुरुष की भूमि, जिन्होंने भारतीय जनसंघ की नींव रखी और भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

चुनौती को अवसर में बदला
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विभाजन के समय कोलकाता को भारत में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा का पुनर्जागरण कहीं न कहीं उसी वैचारिक विरासत की वापसी है। अमित शाह  की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति उनकी नेतृत्व पहचानने की क्षमता है। चाहे हेमंत बिस्वा सरमा के माध्यम से असम में भाजपा को मजबूत करना हो या शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं को आगे लाकर बंगाल में संगठन का विस्तार करना, उन्होंने हर चुनौती को अवसर में बदला।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया 
आर पी सिंह ने कह कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने में निर्णायक भूमिका निभाई। दशकों तक देश को अलगाववाद, आतंकवाद और अस्थिरता की ओर धकेलने वाली व्यवस्था को समाप्त कर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस संकल्प को पूरा किया। आज जम्मू-कश्मीर में विकास, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकीकरण का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

विस्तारवाद के आरोप का आर पी सिंह ने किया खंडन 
उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोधी अक्सर पार्टी पर राजनीतिक विस्तारवाद के आरोप लगाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि अनेक नेता इसलिए भाजपा से जुड़े क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और अमित शाह की कार्यशैली में स्पष्ट दृष्टि, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाली राजनीति दिखाई दी। अमित शाह  ने वैचारिक प्रतिबद्धता और व्यावहारिक राजनीति के बीच अद्भुत संतुलन स्थापित किया है। उनकी राजनीति प्रतिक्रियावादी नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और निरंतर जनसंपर्क पर आधारित है। वे केवल चुनाव नहीं लड़ते, बल्कि राजनीतिक भूगोल बदलने की क्षमता रखते हैं।

स्पष्ट विचारधारा और प्रभावी नेतृत्व से हो रहा भाजपा का विस्तार
आर पी सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक भाजपा का विस्तार इस बात का प्रमाण है कि मजबूत संगठन, स्पष्ट विचारधारा और प्रभावी नेतृत्व के माध्यम से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जहां देश के जननेता हैं, वहीं अमित शाह जी उस राजनीतिक और संगठनात्मक संरचना के निर्माता हैं, जिसने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने की दिशा में अग्रसर किया है। इतिहास केवल सरकार चलाने वालों को नहीं, बल्कि राजनीतिक युग निर्माण करने वालों को याद रखता है और अमित शाह जी निस्संदेह ऐसे ही नेताओं में शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटिश सेना  का दावाः कतर के तट पर मिसाइल हमले के बाद जहाज में आग लगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2026। कतर के तट पर रविवार को एक अज्ञात मिसाइल के हमले के बाद एक जहाज में आग लग गई। ब्रिटिश सेना  (‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’)ने कहा कि हमले के कारण मालवाहक पोत पर मामूली आग लग गई, जिसे […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़