पाकिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला! विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 06 मार्च 2023। पाकिस्तान में एक और आतंकवादी हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में हुए एक धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। यह हमला सोमवार को ब्लूचिस्तान को बोलान इलाके में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह इलाका सिबी और कच्छी सीमा पर स्थित है। शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि यह एक आत्मघाती हमला था लेकिन अभी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लूचिस्तान पुलिस के जवान जब ड्यूटी से लौट रहे थे। उसी दौरान यह धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था इसके असर से पुलिस के जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पलट गई। इस धमाके में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हुए हैं। बीती जनवरी में ही पाकिस्तान के पेशावर में हुए एक आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी एक मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान पुलिस के भेष में आए एक आतंकी ने खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया था। 

यह धमाका इतना तेज था कि मस्जिद की छत भी गिर गई थी, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा बहुत ज्यादा हो गया था। दरअसल आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीजफायर टूट चुका है और उसके बाद से ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों की लहर सी आई हुई है। खास बात ये है कि अधिकतर आतंकी हमलों में पाकिस्तान पुलिस के जवानों को निशाना बनाया गया है। 

इससे पहले फरवरी में ही कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था। टीटीपी ने ही इस हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में हथियारबंद आतंकियों ने पुलिस मुख्यालय पर हमलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी और हमले में 10 लोग घायल हुए थे।  हालांकि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ बजट 2023: सीएम बघेल ने जारी किया 1 लाख 21 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ का लोक लुभावन बजट पेश किया है। सीएम भूपेश ने सोमवार को प्रदेश का पहला हाईटेक ई-बजट पेश किया है। सरकार ने इसे ‘भरोसे का बजट कहा है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं