ऊबर ने भारत में रोज़मर्रा की राईड्स को नया आयाम देने के लिए लॉन्च किए नए फीचर्स

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 जुलाई 2025। ऊबर ने देश भर में लाखों राइडरों के लिए रोज़मर्रा की राईड्स को किफ़ायती, सुलभ एवं बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स का लॉन्च किया है। इनमें प्राइस-लॉक फीचर, वेट एण्ड सेव, सीनियर अकाउन्ट्स, एयरपोर्ट प्रायोरिटी एक्सेस आदि शामिल हैं, जो परिवहन के अनुभव को बेहतर बनाने के ऊबर के प्रयासों की पुष्टि करता है। भारत ऊबर के लिए सबसे तेज़ी से विकसित होते मार्केट्स में से एक है, 2024 में देश में 1 बिलियन से अधिक ट्रिप्स दर्ज की गईं, 125 शहरों में इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए 1.4 मिलियन से अधिक ड्राइवरों को कमाई के अवसर मिले। ऊबर भारतीय राइडरों को ध्यान में रखते हुए अपने फीचर्स का विस्तार कर रही है, जो उन्हें हर ट्रिप के दौरान किफ़ायती, आरामदायक अनुभव प्रदान करें। सभी नए फीचर्स राइडरों से मिले फीडबैक के आधार पर इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि ये उनकी रोज़मर्रा की राइड को बेहतर बनाते हैं।

इस अवसर पर प्रभजीत सिंह, प्रेज़ीडेन्ट, ऊबर इंडिया एण्ड साउथ एशिया ने कहा, ‘‘ऊबर में हम हमेशा से भारतीय यात्रियों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रहे हैं, चाहे वे कहीं भी हों और कहीं भी यात्रा करें। ये फीचर्स हर तरह के राइडरों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं जैसे उन लोगों के लिए डेली सेवर्स जो स्मार्ट वैल्यू की उम्मीद रखते हैं और उन लोगों के लिए भी खास फीचर्स जो प्रीमियम आराम के लिए ज़्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं, फिर चाहे मेट्रो कनेक्टिविटी हो, एयरपोर्ट पर रिज़र्व्ड राइड या सीनियर्स के लिए सिम्पलीफाईड ऐप। हम हर तरह के राइडर के लिए रोज़ाना की मोबिलिटी को आसान बनाने के प्रयास में नए फीचर्स लेकर आए हैं।’’

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐप के इस्तेमाल को आसान बनाने के प्रयास में कई नए टूल्स पेश किए गए हैं जैसे बड़े बटन, बुकिंग के कम स्टैप्स, परिवार के लिए रियल-टाईम ट्रिप ट्रैकिंग। ये टूल्स उन लोगों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो तकनीकी चुनौतियों के बिना सब कुछ आज़ादी से करना चाहते हैं। ये सभी फीचर्स हर उम्र और हर वर्ग के राइडर को आरामदायक अनुभव प्रदान करने की ऊबर की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

गाजा नरसंहार पर ईरान बोला: सभी इंसानों के लिए शर्मनाक, दुख जताना नाकाफी; इस्राइल के दोस्त नेतन्याहू को रोकें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेहरान 10 जुलाई 2025। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने बुधवार को गाजा संकट, ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गाजा की स्थिति को मानवता के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि जो देश इस्राइल से अच्छे रिश्ते रखते हैं, उन्हें […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण