आयरन की कमी: ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, शरीर में आयरन की कमी से हो सकता है नुकसान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2021 । आयरन की कमी होने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें होनी लगती हैं. आयरन एक जरूरी पोषक तत्व है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आयरन हीमोग्लोबिन का एक महत्वपूर्ण घटक है. आयरन की कमी से शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती हैं. शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को आयरन की कमी से होने वाला एनीमियाकहा जाता है. भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में एनीमिया की समस्या ज्यादा पाई जाती है. आयरन के कमी से होने वाले लक्षण आमतौर पर लोगों को समझ नहीं आते हैं.

आयरन की कमी के लक्षण (Iron deficiency symptoms)- आयरन की कमी से शरीर में थकान, कमजोरी, पीली स्किन, सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी, सिर दर्द, दिल के धड़कन का बढ़ जाना, छाती में दर्द, हाथ-पैर ठंडे हो जाना, बालों का झड़ना, आपके मुंह के किनारों का फटना, गले में खराश और सूजी हुई जीभ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

आयरन की कितनी जरूरत- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर में आयरन की कितनी जरूरत है ये उस व्यक्ति की उम्र, लिंग और पूरी सेहत पर निर्भर करता है. नवजात और बच्चों को वयस्कों की तुलना में अधिक आयरन की जरूरत होती है, क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ रहा होता है. बचपन में, लड़कों और लड़कियों को समान मात्रा में आयरन की आवश्यकता होती है. 4 से 8 साल की उम्र में रोजाना 10 मिलीग्राम और 9 से 13 साल की उम्र में रोजाना 8 मिलीग्राम की मात्रा जरूरी होती है.

वहीं महिलाओं को आयरन की ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि पीरियड्स के समय उनके शरीर से खून की काफी मात्रा शरीर से निकल जाती है. डॉक्टर्स के अनुसार 19 से 50 साल की महिलाओं को हर दिन 18 मिलीग्राम आयरन लेना चाहिए, जबकि समान उम्र के पुरुषों को केवल 8 मिलीग्राम आयरन ही काफी है. वहीं प्रेग्नेंट या ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं, किडनी की बीमारी वाले, अल्सर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर, वेटलॉस सर्जरी, बहुत ज्यादा वर्क आउट करने वालों और शाकाहारी लोगों को आयरन की ज्यादा मात्रा लेनी की सलाह दी जाती है.

इन चीजों में होता है ज्यादा आयरन (Foods rich in iron)- चिकन, अंडे, मछली, छोले, दाल, सूखे मटर, बीन्स जैसी फलियां, पालक, हरी मटर, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और साबुत अनाज में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है. शरीर में आयरन की कमी ना हो इसके लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए

Leave a Reply

Next Post

यूपी: कानपुर में गोद में बच्चे को लिए पिता पर पुलिस की बर्बरता, वरुण गांधी बोले-यह बहुत कष्टदायक

शेयर करेनोएडा 10 दिसंबर 2021। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बच्चे को गोद में लिए एक शख्स पर अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा जमकर लाठी बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना कानपुर देहात के अकबर पुर इलाके के जिला […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर