‘धुरंधर ने मेरी क्षमताओं पर उठाया सवाल’, करण जौहर ने रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर क्यों कही ये बात; जताई हैरानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 दिसंबर 2025। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ रिलीज के 25 दिन बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड एक हजार करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर चुकी है। फिल्म को लगातार सेलेब्स की ओर से भी प्रशंसा मिल रही है। अब निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक बार फिर ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें अपनी प्रतिभा पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया।

ये फिल्में करण जौहर को आईं पसंद
अनुपमा चोपड़ा के साथ राउंडटेबल इंटरव्यू में करण जौहर ने एक बार फिर ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। साल 2025 में सिनेमा के अपने अनुभव को साझा करते हुए करण ने कहा कि उनके लिए साल की शुरुआत अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ से हुई और अंत ‘धुरंधर’ से। वहीं उन्होंने कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ की भी खुलकर तारीफ की। ‘लोका’ देखकर तो मैं पागल ही हो गया था।

बिना किसी दिखावे को खूबसूरती से बनाई गई ‘धुरंधर’
इस दौरान ‘धुरंधर’ की सराहना करते हुए करण जौहर ने कहा कि धुरंधर ने मुझे पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे मेरी आर्ट सीमित है। बैकग्राउंड म्यूजिक का क्या शानदार इस्तेमाल हुआ है। धुरंधर में मुझे जो सबसे अच्छी बात लगी, वह यह थी कि निर्देशक ने अपनी कला का प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं की। मुझे लगा कि वह अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, फिर भी कहानी को सहजता से बयां कर रहे थे। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने बहुत ज्यादा वाइड एंगल का इस्तेमाल किया हो या कोई शानदार फ्रेम दिखाने की कोशिश की हो। मुझे लगा कि इसे बिना किसी दिखावे के खूबसूरती से फिल्माया गया है। इसने मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में अपनी क्षमताओं पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया और यह मेरे लिए हमेशा अच्छी बात है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई है ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म भारत में 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म की कमाई एक हजार करोड़ रुपए से पार हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

CSK के इस नए ऑलराउंडर को विजय हजारे में पड़ी खूब मार, 10 ओवर में लुटाए 123 रन; बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 दिसंबर 2025। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। पुद्दुचेरी के कप्तान और ऑलराउंडर अमान खान ने झारखंड के खिलाफ मुकाबले में अपने 10 ओवर के स्पेल में 123 रन […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़