मणिपुर में हैवानियत: ढाई साल के मासूम को चेहरे पर मारी गोलियां, चाकू से गोदा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 25 नवंबर 2024। हिंसाग्रस्त मणिपुर के जिरिबाम जिले में अपहरण किए छह लोगों को बड़ी नृशंसता से मारा गया था। उग्रवादियों में किस कदर हैवानियत भरी थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ढाई साल के बच्चे को चेहरे पर गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा था। यही नहीं उसके सीने और हाथ को चाकू से गोदा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने के बाद यह खुलासा हुआ है। बच्चे का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक भी शव की हालत देखकर सिहर गए थे। जब चेहरे पर गोलियां मारने से हमलवरों का जी नहीं भरा तो उसके पूरे शरीर पर हमला किया। उसकी दाहिनी आंख भी गायब मिली है। रविवार को छह में तीन लोगों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई है। महिला लेशराम हेइतोम्बी देवी (25) को उसके सीने के पीछे तीन बार गोली मारी गई थी। चौथी गोली पीछे मारी गई थी। गोलियों से उसके दिल, फेफड़े और पसलियां कट गईं जिससे उसकी मौत हो गई। युरेम्बम रानी देवी (68)  को पांच गोलियां लगीं एक सिर में, दो छाती में, एक पेट में और एक बांह में। अभी अन्य लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

मामले की जांच कर रही एनआईए

मणिपुर सरकार ने कहा है कि योजनाबद्ध अपहरण और हत्याएं कुकी उग्रवादियों द्वारा की गईं। मामले की जांच एनआईए कर रही है। गौरतलब है कि 11 नवंबर को जिरिबाम के बोरोबेकरा इलाके में राहत शिविरों से कुकी उग्रवादियों ने मैतेई समुदाय के छह लोगों को अगवा कर लिया था। उनके शव जिरिबाम में जिरी नदी और असम के कछार में बराक नदी में पाए गए थे। इसके बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोगों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

हमले के आरोप में सात और गिरफ्तार

विधायकों और मंत्रियों के घरों पर प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई तोड़फोड़ और आगजनी मामले में दो दिनों में सात आरोपी और पकड़े गए हैं। मामले अब तक कुल 41 लोग पकड़े जा चुके हैं। शांति स्थापित करने के लिए राज्य में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल के 1.42 लाख जवान तैनात किए गए।

Leave a Reply

Next Post

संविधान से धर्मनिरपेक्ष-समाजवाद शब्द हटाने की मांग वाली याचिकाएं खारिज, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 नवंबर 2024। संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द हटाने की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ये याचिकाएं पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और अन्य के द्वारा दायर की गईं थी। गौरतलब है […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार