तेलंगाना में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, छह नक्सली ढेर; दो कमांडो घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 05 सितंबर 2024। भद्राद्री कोठागुडेम जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों के बीच गोलीबारी में माओवादी संगठन की दो महिला कैडर समेत छह माओवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में तेलंगाना पुलिस की नक्सल रोधी शाखा ‘ग्रेहाउंड्स’ के दो कमांडो भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के करकागुडेम थाना के अंतर्गत एक वन क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि माओवादियों की टीम पड़ोसी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आ रही है जिसके बाद विशेष पुलिस दस्ते ने इलाके में छानबीन शुरू की, तभी यह घटना हुई।

दो महिलाओं समेत छह माओवादियों के शव बरामद 
पुलिस ने बताया कि मौके से दो महिला कैडर समेत छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि मृतकों में माओवादियों का एक वरिष्ठ कैडर भी शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल से दो एके47 राइफल, एसएलआर समेत छह हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बने शाहरुख खान, फीमेल सेलेब्स की लिस्ट में करीना कपूर सबसे आगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 सितंबर 2024। सुपरस्टार शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का किंग नहीं कहा जाता, उनके काम ही उन्हें किंग कहलाते हैं। पिछले दिनों उन्हें 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों में उनके बड़े योगदान के लिए पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड से सम्मानित किया […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय