एक और विधायक ने दिया इस्तीफा , MLA शीलभद्र दत्ता ने छोड़ी पार्टी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 18 दिसंबर 2020। पश्चिम बंगाल में बेशक अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक हलचलें अभी से तेज हो गई हैं। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता पार्टी से सार्वजनिक मंच पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इसी बीच एक और विधायक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। सुवेंदु अधिकारी, जितेंद्र तिवारी के बाद अब बैरकपुर सीट से टीएमसी विधायक शीलभद्र दत्त ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर जाने वाले हैं।

प्रशांत किशोर पर लगातार खड़े कर रहे थे सवाल

शीलभद्र दत्त राजनीतिक रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर से नाराज थे और लगातार उनपर सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैं 10 साल की उम्र से राजनीति कर रहा हूं और अब एक मार्केटिंग कंपनी बताएगी कि हम कैसे चुनाव लड़ेंगे। ऐसे वातावरण में राजनीति नहीं की जा सकती और न ही पार्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दत्त पिछले दो दिन में पार्टी से इस्तीफा देने वाले तीसरे नेता हैं। 

 19 और 20 दिसंबर को बंगाल जाएंगे अमित शाह

अमित शाह  गुरुवार को दो दिनों के राज्य दौरे पर जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्रिपरिषद के उनके सहयोगी गजेंद्र सिंह शेखावत, संजीव बालियान, प्रह्लाद पटेल, अर्जुन मुंडा और मनसुख भाई मांडविया अगले कुछ दिनों के अंदर राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक राजनीतिक सभा को संबोधित करेंगे और मिदनापुर जिले में एक किसान के घर दोपहर का भोजन करेंगे। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी शाह की मौजूदगी में भाजपा मे शामिल हो सकते हैं।

अच्छी पकड़ वाले नेता माने जाते हें अधिकारी

ममता सरकार में मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी को पार्टी में अच्छी पकड़ वाला नेता माना जाता रहा है। वे पूर्व में टीएमसी से सांसद रह चुके हैं। काफी समय से उनकी पार्टी से नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर विधायक और पार्टी के अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। स्पीकर का कहना है कि इस्तीफा नियमों के अनुसार नहीं है। इसपर बाद में फैसला किया जाएगा।

CM ममता बनर्जी ने बुलाई मीटिंग

विधायकों के लगातार साथ छोड़ने से परेशान ममता बनर्जी ने आज एक मीटिंग बुलाई है। हालांकि, पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह इमरजेंसी नहीं, रेग्युलर मीटिंग का ही हिस्सा है। हर शुक्रवार को पार्टी चेयरपर्सन नेताओं से मिलती हैं।

तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर खड़े किए थे सवाल

पश्चिम बर्धमान में टीएसी की कामन संभालने वाले विधायक जितेंद्र तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 दिसम्बर 2020। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया ने अपने जन्म दिवस पर शताब्दी नगर में निर्माणाधीन उद्यान परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य अतिथियों ने भी परिसर में पौधारोपण किया। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां