अरमानों के साथ हार्दिक पटेल को लाए थे राहुल गांधी, चिंतन शिविर के बाद छोड़ गए कांग्रेस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 19 मई 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2017 में बड़े अरमानों के साथ पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को पार्टी में लेकर आए थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में हार्दिक के आने का असर भी दिखा था। पिछले कुछ समय से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आंखे दिखा रहे थे और अब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी को गुडबॉय कह दिया है। हालांकि गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि हार्दिक के पार्टी छोडऩे का कोई खास असर नहीं पड़ेगा। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि हार्दिक के पार्टी छोड़ने का पहले से ही अनुमान था और यह सही साबित हुआ।

शक्ति सिंह गोहिल ने तो कहा कि हार्दिक पटेल भाजपा की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ गए। गोहिल के ये आरोप बताने के लिए काफी है कि हार्दिक की भाजपा से नजदीकी है। हालांकि पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा देना कांग्रेस की सेहत के लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा। हार्दिक ने गुजरात में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस को छोड़ा है। अभी वह किस दल का दामन थामेंगे, यह बाद में पता चलेगा।

कयास यही है कि वह भाजपा में जा सकते हैं। पटेल ने राहुल गांधी को लेकर ‘चिकन सैंडविच’ का तंज भी कसा है। हार्दिक के कांग्रेस छोड़ने की टाइमिंग भी इसी तरफ इशारा कर रही है। कांग्रेस अभी अभी चिंतन शिविर से लौटी है। ऐसे में हार्दिक का कांग्रेस को झटका देना पार्टी के चिंतन शिविर से बन रहे माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस तरह से हार्दिक ने राहुल गांधी के विश्वास और कांग्रेस को एक झटका दे दिया है। कुछ समय पहले ही गुजरात में हार्दिक पर दर्ज तमाम मामलों में भी उन्हें क्लीन चिट मिली है। इसलिए राजनीति के पंडित कई सूत्रों को मिला रहे हैं।

2017 में तीन ने संभाली थी गुजरात में कमान
राहुल गांधी के भरोसे पर तीन युवा नेताओं ने कांग्रेस के साथ अपने मन को मिलाया था। इसमें हार्दिक पटेल के अलावा जिग्नेष मेवाणी, अल्पेश ठाकोर भी थे। हार्दिक ने तब कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। 12 मार्च 2019 को उन्होंने लोकसभा चुनाव शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस की सदस्यता ली थी। 11 जुलाई 2020 को कांग्रेस ने उन्हें गुजरात प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बयानों में नाराजगी सामने आ रही थी। उन्होंने कुछ दिन पहले खुद को नए दूल्हे की नसबंदी किए जाने वाला बताया था। हालांकि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि हार्दिक पटेल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनके निशाने पर भी मुख्य रूप से राहुल गांधी ही हैं। राहुल गांधी को निशाना बनाने की मुख्य वजह भाजपा और संघ का राहुल गांधी के पीछे चल रहा दुष्प्रचार है।

Leave a Reply

Next Post

उद्योगों की चिंता के बावजूद साइबर सुरक्षा नियमों में नहीं होगा बदलाव, मंत्री ने कहा- टेक कंपनियों को डाटा में सेंधमारी की तुरंत देनी होगी रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2022। सरकार ने कहा कि उद्योगों की चिंता के बावजूद प्रस्तावित कड़े साइबर सुरक्षा नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। दरअसल, प्रस्तावित नियम के तहत डाटा में सेंधमारी के मामले में सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी कंपनियों और क्लाउड सेवा प्रदाताओं को तुरंत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक