जयललिता के जीवन को कंगना रनौत ने किया जीवित, दमदार आवाज में शेयर किया फिल्म ‘थलायवी’ का मोशन पोस्टर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आज का दिन बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी खास है। उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। इस बीच कंगना ने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया है।

दरअसल कंगना रनौत ने फिल्म के ट्रेलर से पहले अपनी दमदार आवाज के साथ मोशन पोस्टर शेयर किया है, जो जयललिता के संघर्ष और उनकी सफलता की कहानी को दर्शा रहा है। कंगना ने मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘ उन्होंने सिनेमा जगत में एंट्री ली और उसे अपना बना लिया। उन्होंने राजनीति के और कदम बढ़ाया और एक आइकॉन बन गईं। जानिए सिनेमा जगत से लेकर मुख्य मंत्री बनने तक की उनकी प्रेरणादायक कहानी।’

इससे पहले कंगना ने फिल्म से जुड़ी कुछ झलक के शेयर की थी जिनमें वह बढ़े हुए वजन में नजर आ रही थीं। कंगना के मुताबिक, उन्होंने तमिलनाडू की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में ढलने के लिए लगभग 20 किलो वजन बढ़ाए हैं और कुछ ही दिनों में इसे घटाया भी है।

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म थलाइवी जयललिता की जिंदगी के नायाब सफर की कहानी है, जो उनकी सफलता के इतिहास को दर्शाएगी। आने वाले 23 अप्रैल को यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोज पर रिलीज होने जा रही है। वही फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की जेलों में बन्दियों पर निगरानी और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम : ताम्रध्वज साहू

शेयर करेजेलों में सी.सी.टीव्ही, मोबाईल जैमर, वायरलेस, फेंसिंग, मेटल डिटेक्टर, वॉकी-टॉकी, सायरन सहित अनेक व्यवस्थाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 मार्च 2021। गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश की जेलों को सुधार गृह के रूप में परिवर्तित कर बंदियों के लिए अनेक कल्याणकारी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान