बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की हुई भीषण भिड़ंत…3 युवकों की मौत; मची चीख-पुकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 27 अप्रैल 2025। बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के भभुआ मोहनिया मुख्य मार्ग के परसियां गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक सवार होकर भभुआ से अपने गांव लौट रहे थे तभी परसियां गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृत युवक और घायल युवक भभुआ थाना इलाके के बारे गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मत गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

‘आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों को चार महीने का वेतन सौंपगे’ मंत्री इरफान अंसारी का फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 27 अप्रैल 2025। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिवारों के लिए अब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आगे आ चुके हैं। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह घोषणा की है कि शहीदों के परिवारों को वे […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़