‘सैफायर’ से सजेगा क्रॉम्पटन का नया चेहरा, Rhion बनेगा प्रीमियम सफर की नई पहचान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 19 अगस्त 2026। कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स की दुनिया में क्रॉम्पटन ने अपने अगले अध्याय की शुरुआत नई विजुअल और सोनिक आइडेंटिटी के साथ की है। ‘क्रॉम्पटन 2.0’ के तहत कंपनी ने नया एंब्लेम ‘सैफायर’ और ब्रांड प्रॉमिस ‘Amazing, Every Day’ पेश किया है। यह बदलाव कंपनी के इनोवेशन, प्रीमियमाइजेशन और कंज्यूमर-सेंट्रिक सोच को नई दिशा देने का संकेत है।

‘सैफायर’ की प्रेरणा गहरे नीले सैफायर और ग्रीक पवन देवता ज़ेफयरस से ली गई है, जो गुणवत्ता, परिष्कार और शांत ऊर्जा को दर्शाता है। वहीं नई सोनिक आइडेंटिटी विज्ञापनों से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म और रिटेल अनुभव तक क्रॉम्पटन की अलग पहचान मजबूत करेगी। क्रॉम्पटन के एमडी एवं सीईओ प्रोमीत घोष ने कहा, “भविष्य के सबसे मजबूत ब्रांड किसी एक कैटेगरी से नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी भूमिका से पहचाने जाएंगे।”

इसी प्रीमियमाइजेशन रणनीति को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने ‘Crompton Rhion’ नामक सुपर-प्रीमियम ब्रांड भी लॉन्च किया है। Rhion में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, एलिगेंट डिजाइन और पर्पजफुल इनोवेशन का मेल देखने को मिलेगा। प्रोमीत घोष ने कहा, “Crompton Rhion का लॉन्च हमारी प्रीमियमाइजेशन जर्नी में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और सुपर-प्रीमियम सेगमेंट में हमारी मौजूदगी मजबूत करने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।”

Leave a Reply

Next Post

आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों से जबरन रैप वॉक करवाना महिला सम्मान पर हमला, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 19 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों की बिना सहमति रैप वॉक करवाने की घटना बेहद निंदनीय और महिला सम्मान को शर्मसार करने वाली है। यह केवल एक कार्यक्रम का मामला नहीं, बल्कि उन महिलाओं […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल