‘ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी’, व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 16 जनवरी 2026। ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए खामेनेई शासन ने दमन के हरसंभव तरीके अपनाए हैं। प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को फांसी दिए जाने की संभावना है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि ईरान में कल होने वाली 800 फांसी की सजाओं के अमल पर रोक लग गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान के मुद्दे पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी शासन को यह संदेश दिया है कि अगर हत्याएं जारी रहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को आज पता चला है कि कल होने वाली 800 फांसी की सजाएं रोक दी गई हैं। 

क्या ईरान पर टल गया अमेरिकी हमला?

  • कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और राष्ट्रपति के पास सभी विकल्प खुले हैं।
  • चार खाड़ी देशों की कूटनीति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान पर फिलहाल हमला न करने की बात कही।
  • ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र भी दोबारा खोल दिया है। इस वजह से ईरान पर हमला टलने की बात को बल मिला है।

अमेरिका और ईरान के बीच किसने कराई सुलह?
खाड़ी देशों सऊदी अरब, कतर, ओमान और मिस्र ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का रास्ता खोला है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 48 घंटे की कोशिश के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाल दिया है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि फिलहाल ईरान पर हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान में हिंसा की घटनाएं कुछ कम हुई हैं।

Leave a Reply

Next Post

शौर्य का महाकुंभ: दुनिया ने देखी भैरव बटालियन की ताकत; सेना प्रमुख बोले- भविष्य के युद्धों के लिए तैयार सेना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जनवरी 2026। सेना दिवस परेड में भारत ने स्वदेशी हथियारों की शक्ति दुनिया के सामने प्रदर्शित की। इस दौरान ब्रह्मोस, टी-90 टैंक, अर्जुन टैंक, बीएमपी-2, स्मर्च, पिनाका, के-9 वज्र, धनुष, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल प्रणाली, ड्रोन, रोबोटिक म्यूल्स और अत्याधुनिक मानवरहित प्रणालियों सहित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं