आईपीएस के पिता के हत्यारे 24 साल बाद दोषी करार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 02 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता व लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व   अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्र देव सिंह के तीन कातिलों को सीबीआई कोर्ट ने हत्या और साजिश में दोषी करार दिया है। सीबीआई-दो के विशेष न्यायाधीश वायु नंदन मिश्रा ने  ने कातिलों को सजा सुनाने के लिए सात जुलाई की तारीख तय की है। यह सजा सुनाने में कोर्ट को करीब 24 साल लग गये। कोर्ट ने इंद्र देव की हत्या में शूटर विक्रम यादव उर्फ कालिया उसके साथी पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार यादव उर्फ मुन्ना पर दोष सिद्ध होते ही कोर्ट रूम में बैठीं दिवंगत अधिवक्ता इंद्र देव की पत्नी नयनतारा की आंखे भर आईं।  कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष अभियोजन अधिकारी केपी सिंह ने साक्ष्य प्रस्तुत किए।सीबीआई के अभियोजन अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि शूटर कालिया काफी समय से जेल में था, जबकि पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार उर्फ मुन्ना यादव जमानत पर थे। दोष सिद्ध होते ही कोर्ट ने पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार  को जेल भेज दिया।
 
बहरहाल, अधिवक्ता आरके यादव के मुताबिक अधिवक्ता इंद्रदेव सिंह लखनऊ के छन्नी लाल चौराहे के पास स्थित अपनी कोठी में परिवार में रहते थे। आठ अगस्त 2002 को  स्कूटर से कचहरी जा रहे थे, इस बीच कलेक्ट्रेट के पीछे वाली गली में स्कूटर सवार बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारी थी। एक गोली उनकी गर्दन में लगी और वह मौके पर ही गिर गए। पुलिस और सीबीआई की तफ्तीश में पता चला था कि वारदात को अंजाम शूटर कालिया और उसके साथी ब्रजेश ने दिया था। दोनों हत्यारे भी स्कूटर से ही थे। ब्रजेश स्कूटर चला रहा था और कालिया पीछे बैठा था। कैसरबाग कोतवाली में इंद्रदेव की पत्नी नयनतारा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में सुरजन लाल वर्मा, डॉ. सुषमा वर्मा और सुरेश वर्मा आरोपी बने थे। पुलिस और सीबीआई की तफ्तीश में तीनों के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले थे। तफ्तीश में शूटर कालिया, पन्ना सिंह, ब्रजेश, मन्ना लाल गुप्ता, वेद प्रकाश उर्फ नेता और छोटेलाल उर्फ छोटू के नाम सामने आए थे। अधिवक्ता आरके यादव के मुताबिक मन्ना लाल गुप्ता (पूर्व लेखपाल) व हत्या के मुख्य साजिशकर्ता, वेद प्रकाश उर्फ नेता, छोटे लाल उर्फ छोटू की मुकदमे के ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी थी। बहुचर्चित हत्याकांड में तीनों मृत हत्यारोपियों के अलावा शूटर विक्रम यादव उर्फ कालिया, पन्ना सिंह और ब्रजेश कुल छह आरोपी थी।

Leave a Reply

Next Post

'जंग से बचेंगे पुल, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर! स्टेनलेस स्टील उद्योग ने रखा बड़ा रोडमैप

शेयर करे‘स्टेनलेस स्टील को मिले अलग नीति का दर्जा, भारत बन सकता है वैश्विक हब’ भारत बन सकता है ग्लोबल स्टेनलेस स्टील हब, लेकिन पहले चाहिए राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील नीति इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 जुलाई 2026। देश में जंग (करॉजन) से हर साल होने वाले करीब ₹12 लाख करोड़ […]

You May Like

सेहत का खजाना है ये सब्जी, डायबिटीज से लेकर दिल की सेहत के लिए भी मानी जाती है फायदेमंद....|....हल्दी वाले दूध को लेकर ना करना ये गलती, नहीं तो फायदे से ज्यादा होगा नुकसान....|....जिन्हें कानून की समझ थी, उन्हीं को ठग लिया... फर्जी ट्रेडिंग ऐप के चक्कर में फंस गए 4 पुलिसवाले, गंवाए लाखों रुपए....|....दिल्ली में 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल' हुआ लॉन्च, सीएम रेखा गुप्ता ने 70 लाख पौधे लगाने का संकल्प दोहराया....|....ISRO, NIA, DRDO और Air India को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति गाजियाबाद से गिरफ्तार....|....हनीमून हत्याकांड: मुख्य आरोपी को जमानत देना बड़ी गलती, राजा रघुवंशी केस में SC पहुंची मेघालय सरकार....|....जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई से शुरू होगा भव्य आयोजन....|....राशन वितरण व्यवस्था में सुधार: सरकार का एलान- अब मिलेंगे पहले से बेहतर गुणवत्ता वाले चावल, 30 साल बाद बदलाव....|....पहाड़ों पर बारिश का रौद्र रूप, जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बादल फटे; उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित....|....बंगलूरू के खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत