बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर अब इस श्रेणी में सरकारी नौकरी के लिए कर पाएंगे आवेदन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 26 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के पक्ष में एक बड़ा फैसला किया है। अब ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग राज्य में सामान्य श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने यह फैसला किया है। आगे अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में एक विधेयक अगले बजट सत्र में पेश किया जाएगा। यह नया कानून ट्रांसजेंडरों को नौकरी पाने में मददगार होगा। इसे अगले बजट सत्र में तैयार किया जाएगा। हालांकि इसकी मांग काफी समय से चल रही थी। 

ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुआ फैसला
बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नए नियम ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के आधार पर तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इससे पहले शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग से ऐसे नियम बनाने को कहा था जिससे ट्रांसजेंडरों को सभी क्षेत्रों में समान अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि अगले साल सदन के बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में एक अलग विधेयक लाया जाएगा, जिसके बाद यह एक अधिनियम बन जाएगा. आपको बता दें कि 15 अप्रैल, 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को बरकरार रखते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। भारतीय संविधान का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडरों को देश समान नागरिक कहा था।

Leave a Reply

Next Post

रिजिजू बोले- क्षेत्रीय भाषाओं में होगा कानूनी सामग्री का अनुवाद, बीसीआई ने किया समिति का गठन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 नवंबर 2022। संविधान दिवस के मौके पर आज केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप कानूनी सामग्री का अनुवाद देश की क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं